पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार (1 जुलाई, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों पर बड़ा आरोप लगाया है. महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि बड़ी संख्या में आए भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके हैं. इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की पुलिस पर भी लापरवाही और अंडे फेंकने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.
महुआ मोइत्रा ने शेयर किया घटना का वीडियो
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार (1 जुलाई, 2026) को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो में महुआ मोइत्रा पार्टी ऑफिस बिल्डिंग की खिड़की से लोगों को अंडे फेंकते हुए दिखा रही हैं.
उन्होंने वीडियो पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा, 'भाजपा समर्थक एक घंटे से ज्यादा समय से लगातार पार्टी ऑफिस की खिड़की को निशाना बनाकर अंडे और सब्जियां फेंक रहे हैं. मैंने डीजीपी से भी बात की है. पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने हमला करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की और सिर्फ तमाशा देखती रही.'
Currently being attacked by @bjp4india goons with @wbpolice watching on.@MamataOfficial @RahulGandhi @akhliesh @supriya_sule @mkstalin @ArvindKejriwal pic.twitter.com/eD2gYU0NPx
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
बंगाल सरकार पर टीएमसी नेता ने लगाया आरोप
Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा है. महुआ मोइत्रा ने वीडियो में कहा कि बंगाल सरकार ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज करने से भी मना कर दिया है और पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ सिर्फ तमाशा देख रही है.
TMC नेताओं ने लगातार हो रहे अंडों से हमले
महुआ मोइत्रा पर यह हमला टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के नेता कुणाल घोष पर अंडों से हमले किए जाने के बाद हुआ है. इस घटना से पहले 15 जून को ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर टीएमसी नेता कुणाल घोष पर एक शख्स ने अंडों से हमला किया था. वहीं, इससे पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर बंगाल के सोनारपुर में पिछले महीने 30 मई, 2026 को स्थानीय लोगों ने अंडों से हमला किया था.
यह भी पढ़ेंः अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'