भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
रत्नाकर पाण्डेय July 02, 2026 06:42 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक तनाव कम नहीं हो सका है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. इस मामले पर पाकिस्तान कई बार गीदड़भभकी दे चुका है. अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने जहर उगला है. बिलावल ने भारत को सिंधु के पानी के मामले पर सीधे परमाणु बम की धमकी दी है.

दरअसल बिलावल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वे भारत और सिंधु जल संधि के मामले पर बात करते हुए दिख रहे हैं. बिलावल ने मंगलवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक इंटरनेशनल सेमिनार में कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना पाकिस्तान की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. 

बिलावल की परमाणु बम वाली धमकी

बिलावल ने यह भी कहा कि पाक के परमाणु सिद्धांत का एक पहलू पानी को लेकर भी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा या जलमार्गों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करेगा तो यह चरम परिस्थिति मानी जाएगी. बिलवाल ने कहा कि इस परिस्थिति के लिए पाकिस्तान ने न्यूक्लियर रिएक्शन का विकल्प खुला रखा है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखला गया था. उसने इसके बाद कई बार परमाणु धमकी दी. पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी भारत को न्यूक्लियर धमकी दी थी. साल 2025 में भी बिलावल ने भी धमकी दी थी. बिलावल भुट्टो ने कहा था कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और उसपर बांध बनाता है तो भारत के खिलाफ युद्ध होगा. इस जद्दोजहद में हमें आपकी जरूरत है. बिलावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ पाक आवाज उठाएगा और जुल्म से लड़ेगा.

WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.