Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच हुए विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में शो में श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, श्रेया ने अकांक्षा का सीक्रेट रिवील कर दिया है, जिसमें वो सूफी मोतीवाला से कहती हैं कि अकांक्षा बायोसेक्शुअल हैं. अकांक्षा के इस सीक्रेट को रिवील करने के बाद लोगों ने श्रेया को खूब ट्रोल कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने अपना रिएक्शन देते हुए सफाई दी है.
ऋषभ जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए श्रेया का बचाव किया और कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि लोगों ने पूरे मामले को बिना पूरी बात जाने समझ लिया, जबकि असलियत कुछ और है. चलिए जानते हैं आखिर ऋषभ ने क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: Lock Up 2: हर्षद चोपड़ा के बयान पर मचा हंगामा, लोग बोले- ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए
श्रेया के बचाव में उतरे बॉयफ्रेंड ऋषभऋषभ जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो श्रेया का बचाव करते नजर आ रहे हैं. ऋषभ कहते हैं कि, मैं बार-बार देख रहा हूं कि लोग कह रहे हैं की श्रेया ने आकांक्षा चमोला का सीक्रेट रिवील कर दिया है. उसका कोई हक नहीं है कि वो किसी की सेक्सुएलिटी पर बात करें. वगैराह-वगैराह…तो मेरे भाई मैं अभी बता रहा हूं कि मुझे इंटरनल बात पता है. क्योंकि जितने कंटेस्टेंट्स गए हैं उन्हें अपने 3 सीक्रेट क्रिएटिव टीम को दिए हैं, लॉकअप टीम को दिए हैं, नेटफ्लिक्स टीम को दिए हैं. जो बतौर लाइफ लाइन यूज होंगे. बकायदा उन्हें बताया गया है.
View this post on Instagram
A post shared by Rishabh Jaiswal (@rishabhjaiswalll)
ऋषभ ने आगे कहा कि तो श्रेया ने वो सीक्रेट बता दिया. ये तो गेम का एक पार्ट है. उसने ऐसा किसी का मोरल डिलेमा या मोरल प्रिफरेंस हैंपर नहीं किया है. तो अगर आप उस बेसिस पर उसे जज कर रहे हैं तो भाई अपना दिमाग खोलो. अकाक्षां ने खुद ये सीक्रेट बताया जो शो पर रिवील होगा.
क्या है पूरा मामला?दरअसल, ‘लॉक अप 2’ के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला से पूछा, “अगर मैं ये बात बता दूं तो क्या मैं बुरी इंसान कहलाऊंगी?” इस पर सूफी ने जवाब दिया, “नहीं, यही तो गेम है.” इसके बाद श्रेया ने कहा, “आकांक्षा बाइसेक्शुअल हैं.” श्रेया के इतना कहते ही कैमरा सीधे आकांक्षा चमोला की तरफ चला गया. फिर श्रेया ने शो के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने गेम के तहत आकांक्षा का ‘सीक्रेट’ इस्तेमाल कर लिया है. इसके साथ ही आकांक्षा की दो लाइफलाइन खत्म हो गईं और उनके पास अब सिर्फ एक लाइफलाइन बची है.
ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: तो आए ही क्यों हो? राम कपूर पर बुरी तरह भड़कीं कंगना रनौत, नेशनल टीवी पर लगा दी क्लास!