टीवी की दुनिया में 5 पॉपुलर शोज के अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा. कहीं रिश्तों में तकरार बढ़ेगी तो कहीं कहानी में ऐसे ट्विस्ट आएंगे जो सबको चौंका देंगे. प्यार, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस के साथ ये शोज़ एक बार फिर दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने वाले हैं. साथ ही हर शो में कुछ नए खुलासे कहानी को और भी दिलचस्प बना देंगे.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
सब टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अपकमिंग एपिसोड में कॉमेडी के साथ नया ड्रामा देखने को मिलेगा. जेठालाल को पोपटलाल का एक बड़ा सीक्रेट पता चल जाएगा, जिससे वो घबरा जाएगा और सलाह के लिए बापूजी और तारक मेहता के पास पहुंचेगा. इसके बाद बात पूरे गोकुलधाम में फैल जाएगी और सभी सोसाइटी वाले पोपटलाल के घर पहुंच जाएंगे.
'तुम से तुम तक'
टीवी शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा थ्रिलर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जेल से फरार होने के बाद जालंधर सीधे अनु के पास पहुंचेगा और राजनांदिनी के अतीत का ऐसा राज खोलेगा, जिसे सुनकर अनु के होश उड़ जाएंगे. इस खुलासे के साथ उसके रहस्यमयी फ्लैशबैक का सच भी सामने आएगा. वहीं, जालंधर के अनु तक पहुंचने की खबर मिलते ही आर्यवर्धन घबरा जाएगा और उसे डर सताने लगेगा कि कहीं उसका छिपा अतीत उसकी नई जिंदगी बर्बाद न कर दे.