Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Debut Movie: रणबीर कपूर और उनकी पूरी फैमिली सिनेमा की दुनिया में एक्टिव है. कपूर फैमिली का बॉलीवुड में बड़ा नाम है. हालांकि, अपनी फैमिली की तरह रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने एक्टिंग में अपना करियर नहीं बनाया. वो बतौर फैशन डिजाइनर काम करती हैं. पर, इस साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही. अब उनकी वो फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
उस फिल्म का नाम है ‘दादी की शादी’, जिसमें कपिल शर्मा लीड रोल में हैं. रिद्धिमा का किरदार भी काफी अहम है. इस फिल्म में रिद्धिमा के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी दिखी हैं. फिल्म का प्लॉट नीतू कपूर के किरदार के इर्द-गिर्द ही है. आशीष आर. मोहन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म 10 करोड़ रुपये का भी बिजनेस नहीं कर पाई थी. 3 जुलाई को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी ‘दादी की शादी’?इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी गई है. फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसपर रिलीज डेट 3 जुलाई लिखी है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “तारीख सेव कर लीजिए. दादी की शादी जल्द होने वाली है.” बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म फ्लॉप रही, अब देखना होगा कि नेटफ्लिक्स पर कैसा कमाल दिखाती है.
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘दादी की शादी’ का बजट 20 करोड़ रुपये था, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सिर्फ 8.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें-
Thalapathy Vijay के फैंस के लिए गुड न्यूज, महीनों का इंतजार होगा खत्म, जल्द ही Jana Nayagan को CBFC से मिलेगी हरी झंडी
ईठा के लिए वसूले 15 करोड़, अब अगली फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम मांग रहीं श्रद्धा कपूर?
क्या है फिल्म की कहानी?‘दादी की शादी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें कपिल शर्मा के अपोजिट सादिया खतीब भी हैं. इसमें दिखाया है कि कपिल और सादिया की सगाई हो रही होती है. उसी वक्त पता चलता है कि सादिया की दादी ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है. दादी का किरदार नीतू कपूर निभा रही हैं. ऐसे में कपिल और सादिया की शादी में दिक्कतें आ जाती हैं. और फिर इन दोनों के साथ पूरा परिवार दादी की शादी रोकने में लग जाता है.