कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या अब घरेलू सिलेंडर भी होगा सस्ता? जानें आज कितनी है कीमत
अरिजीता सेन July 02, 2026 11:12 PM

LPG Rate Today on July 2: देश के कारोबारियों को राहत देते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कल 1 जुलाई को 19- किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटा दिए. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर क्रूड ऑयल की सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से पिछले महीने कीमतें बढ़ाई गई थीं. नई कीमतें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी. कमर्शियल सिलेंडर के सस्ता होने के बाद अब घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ता भी कीमतों में कमी आने की आस लगाए बैठे हुए हैं. 

अब कितनी है कमर्शियल सिलेंडर की कीमत? 

183 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये पर आ गई है,जबकि मुंबई में रेट 2,884 रुपये है. कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 3,072 है, जबकि चेन्नई में कीमत 3,099 रुपये है.

ईरान-अमेरिका और इजरायल में जंग और इसके मद्देनजर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर तेल टैंकरों व कार्गो की आवाजाही को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. चूंकि यह ग्लोबल एनर्जी शिपमेंट के लिए एक बहुत अहम रास्ता है इसलिए सप्लाई में रुकावट आने की वजह से दिल्ली में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत मई में 3,071.50 से बढ़कर जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी. 

घरेलू सिलेंडर की आज कीमत

  • दिल्ली- 942.00 रुपये 
  • नोएडा- 939.50 रुपये 
  • मुंबई- 941.50 रुपये 
  • चेन्नई- 957.50 रुपये 
  • कोलकाता- 968.00 रुपये 

घरेलू सिलेंडर के कब कम होंगे दाम?

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों की समीक्षा करती है. अगर वैश्विक बाजार में लंबे समय तक कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह से स्थिर रहती हैं या इसमें और गिरावट आती है, तो हो सकता है कि अगस्त में होने वाली अगली समीक्षा बैठक में सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में कुछ कटौती कर सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.  

:

Petrol-Diesel Rate: नायरा के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कितना हुआ बदलाव? 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.