Aamir Khan And Gauri Spratt Wedding Details: मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पिछले कुछ समय से जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है. वो 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. पिछले महीने आमिर ने खुद कंफर्म किया था कि वो गौरी से शादी करने जा रहे हैं. अब उनकी वेडिंग से जुड़ी कुछ और जानकारी सामने आई है.
टीवी9 को मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान ने बांद्रा स्थित अपने घर को वेडिंग वेन्यू बनाया है. इस शादी में 150 मेहमान शामिल होंगे. 150 में से ज्यादातर लोग परिवार के ही होंगे. साथ ही विदेश से भी कुछ रिश्तेदार शिरकत करेंगे. कुछ खास और करीबी दोस्तों की मौजूदगी होगी. आमिर खान के बच्चे भी इस मौके पर मौजूद रहने वाले हैं.
हमारे लिए बहुत खास दिन है- आमिर खानजानकारी के अनुसार 5 जुलाई को फर्स्ट हाफ में आमिर और गौरी शादी के बंधन में बंधेंगे. इसी बीच एक वीडियो में आमिर अपनी शादी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं, “शादी हो रही है 5 जुलाई को. बहुत छोटी शादी है. घर पर ही कर रहे हैं. 5 को बहुत खास दिन है हमारे लिए. बस दोनों फैमिली हैं. कुछ खास दोस्त हैं. हम सब लोगों की दुआएं चाहेंगे. आप लोग दुआ दीजिए, प्रार्थना करें कि हमलोग खुश रहें, अच्छा सफर रहे हमारा.”
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये भी पढ़ें-
Thalapathy Vijay के फैंस के लिए गुड न्यूज, महीनों का इंतजार होगा खत्म, जल्द ही Jana Nayagan को CBFC से मिलेगी हरी झंडी
ईठा के लिए वसूले 15 करोड़, अब अगली फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम मांग रहीं श्रद्धा कपूर?
आमिर खान की तीसरी शादीये आमिर खान की तीसरी शादी है. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में हुई थी. हालांकि, 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी रचाई थी. 2021 में दोनों अलग हो गए थे. दोनों पत्नियों से आमिर की अच्छी दोस्ती है. वहीं गौरी स्प्रैट की ये दूसरी शादी है. पहली शादी से गौरी का एक 7 साल का बेटा है. आमिर खान के भी तीन बच्चे हैं. पहली शादी से आमिर खान के दो बच्चे हैं. जुनैद खान और इरा खान. वहीं दूसरी शादी से आमिर का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है.
इनपुट- भारती के. दुबे