Special Friday Remedies: शुक्रवार को इस समय तिजोरी में रखें ये 5 चीजें, दिन दूनी और रात चौगुनी होगी तरक्की!
TV9 Bharatvarsh July 03, 2026 09:42 AM

Special Friday Remedies: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन और ऐशवर्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है. इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी का व्रत और पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यता है शुक्रवार के दिन पूजा और व्रत करने से माता लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और विशेष कृपा बरसाती हैं. माता की कृपा से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. घर में स्थायी सुख-शांंति और समृद्धि रहती है.

शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ और व्रत के अलावा कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए. ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. लंबे समय चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होती है. घर में बरकत बनी रहती है. व्यापार की रुकावट दूर होती है. इस दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कुछ चीजें अर्पित करके फिर उनको तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से धन बढ़ता है.

शुक्रवार को तिजोरी में रखें ये 5 चीजें

नारियल: शुक्रवार के दिन पूजा के समय धन की देवी को नारियल अवश्य ही अर्पित करें. माना जाता है कि मां को नारियल अतिप्रिय है. मां को एकाक्षी नारियल अर्पित किया जा सकता है. पूजा के समापन के बाद नारियल को लाल वस्त्र में बांधें और तीजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की होती है.

कौड़ियां: शुक्रवार के दिन पूजा के समय सात कौड़ियां जगत की देवी मांं लक्ष्मी को चढ़ाएं. इस समय लक्ष्मी मंत्र का पाठ करें. फिर इन कौड़ियों को तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से करने से भी धन में वृद्धि होती है.

तुलसी की मंजरी: धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी वास करती हैं. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी को तुलसी की मंजरी अवश्य ही अर्पित करें. पूजा के बाद तुलसी की मंजरी को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आर्थिक विषमता दूर हो जाती है.

चांदी का सिक्का: शुक्रवार को पूजा के बाद तिजोरी में चांदी का सिक्का (जिस पर मां लक्ष्मी या गणेश जी अंकित हों) रखें. ऐसा करने से निरंतर लाभ होता रहता है.

हल्दी की गांठ: इस दिन साबुत हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Mahabharats Invincible Warriors: महाभारत युद्ध में लड़े इन 3 योद्धाओं को सीधे हराना था नामुमकिन! छल से किया गया वध

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.