4,4,4,4,4,4... राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने काटा गदर, पिता की तरह दिखाया क्लास, जीत गई टीम
एबीपी स्पोर्ट्स डेस्क July 03, 2026 01:42 PM

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की क्वासिकल बैटिंग की तो दुनिया दीवानी थी. अब द्रविड़ के बड़े बेटे समित (Samit Dravid) पिता की तरह क्लास दिखाते नजर आए. इन दिनों खेली जा रही महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 2026 लीग में समित कल्यानी बेंग्लुरु के लिए खेल रहे हैं. 

हुबली टाइगर्स के खिलाफ खेले गए लीग के 20वें मुकाबले में समित ने शानदार पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 32 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले. टीम ने सिर्फ 11 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद समित ने रोहन पाटिल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. समित और रोहन ने 43 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की. समित ने इस दौरान काफी क्लासिक शॉट्स खेले, जिससे फैंस को उनके पिता राहुल द्रविड़ की याद आ गई. 

फैनकोड ने शेयर किया वीडियो

फैनकोड ने समित के जरिए लगाए गए चौकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में उनका खेलने का अंदाज वाकई देखते बन रहा था. समित ने हर दिशा में शॉट लगाए, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह किसी भी दिशा में खेलने की काबीलियत रखते हैं. 

समित द्रविड़ की टीम ने जीता मैच 

मुकाबले में समित द्रविड़ की टीम कल्यानी बेंग्लुरु ने 02 रन से जीत हासिल की. 200 रन से बड़ा टोटल बनाने के बाद भी मुकाबला कांटे का देखने को मिला. टॉस जीतकर हुबली टाइगर्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग पर उतरी कल्यानी बेंग्लुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बनाए. टीम के लिए रोहन पाटिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन स्कोर किए. इसके अलावा प्रवीण दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

चेज के लिए मैदान पर उतरी हुबली टाइगर्स ने अच्छी टक्कर दी. टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 201 रन तक पहुंची, सिर्फ 02 रन के फासले से टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए मन्वंथ कुमार ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. 

 

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.