अनिता राज शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कावेरी पोद्दार का रोल कर रही हैं. जिनकी 2023 में इस शो में एंट्री हुई थी. वो नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के रोल कर चुकी हैं. 63 साल की एक्ट्रेस का फिटनेस के मामले में कोई मुकाबला नहीं है. वो अब भी एकदम सुपर फिट हैं.
अनिता राज कोई और नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर जगदीश राज खुराना की बेटी हैं. उन्होंने 1981 में ‘प्रेम गीत’ से फिल्मों में कदम रखा था. इसके बाद वो ‘जरा सी जिंदगी’, ‘नौकर बीवी का’, ‘जमीन आसमान’, ‘गुलामी’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
अनिता राज का पहला टीवी शो 1988 का ‘आशिकी’ था. जिसके बाद ‘माया’, ’24’, ‘तुम्हारी पाखी’, ‘छोटी सरदारनी’, ‘परिणीति’ और ‘सावी की सवारी’ में भी दिखी हैं. एक्ट्रेस को लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उनकी फिटनेस की काफी तारीफ करते हैं.