Welcome 4: मेकर्स को मिल गया 'वेलकम 4' का आइडिया? फरहाद सामजी ने दिया हिंट, Hera Pheri 3 पर कही ये बात
TV9 Bharatvarsh July 03, 2026 03:43 PM

Farhad Samji on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और धीरे-धीरे ‘क्लीन हिट’ बनने की ओर बढ़ रही है. इसने अभी तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को मनोरंजन का पूरा पैकेज बनाने वाली चीजें थीं – इसके डायलॉग, ट्रीटमेंट, परफॉर्मेंस और किरदारों की अनोखी खूबियां. फिल्म के डायलॉग राइटर फरहाद सामजी ने एक खास बातचीत में अपने राइटिंग प्रोसेस और कैरेक्टर को डिजाइन करने के तरीके के बारे में बताया. उन्होंने ये भी बताया कि ‘वेलकम 4’ बनाने का कोई प्लान है या नहीं.

पिंकविला के साथ एक हालिया बातचीत में फरहाद सामजी ने ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’, और ‘वेलकम 4’ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ अब बनेगी या नहीं. इसके साथ ही, फरहाद सामजी ने ‘वेलकम 4’ में उदय और मजनू की जोड़ी की वापसी पर भी अपनी राय रखी.

वेलकम 4 पर आया अपडेट?

जब फरहाद सामजी ने पूछा गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस के साथ क्या ‘वेलकम 4’ पर चर्चा शुरू हो चुकी है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “अभी तो वेलकम टू द जंगल लगी है, और हम लोग अभी बस इस मूमेंट को एंजॉय कर रहे हे हैं. हालांकी, चर्चाएं तो जब भी आप सीक्वल बनाते हो, आप आइडिया तो फेंकते ही हो. चाहे वो हाउसफुल हो, गोलमाल हो, या वेलकम हो, जितनी भी फ्रेंचाइजी हैं जिनके लिए मैंने लिखा है और काम किया है, तो एक तारीख से चर्चा होती ही है कि अगले में हम ऐसा कर लेते हैं. तो कुछ-कुछ आइडिया तो पहले से ही हैं, यहां तक ​​कि वेलकम 4 के लिए भी. तो लर्निंग प्रोसेस को इसमें डूबने दें कि इसमें क्या अच्छा है, क्या बेहतर हो सकता है और उसके अनुसार बैठे हैं हम अगले प्रोजेक्ट के लिए. जब हमें बल्लेबाजी के लिए सही पिच मिल जाएगी तो सब कुछ हिट हो जाएगा.”

वेलकम 4 में उजय मजनू?

जब राइटर से पूछा गया कि क्या आप अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 4’ के लिए उदय और मजनू को वापस लाना चाहेंगे? तो इस सवाल पर फरहाद सामजी ने कहा, “कोई भी ऐसा चाहेगा, कभी भी. ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी हम उन्हें बहुत याद करते हैं. इसलिए, अगर उदय और मजनू ‘वेलकम 4’ में भी नजर आएं तो बहुत बढ़िया होगा, हालांकि जैसा कि मैंने कहा अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी. मैं उन दोनों से यही कहूंगा “आपका स्वागत है (You are Welcome).”

हेरा फेरी 3 पर क्या कहा?

हेरा फेरी 3 पर बात करते हुए फरहाद सामजी ने कहा, “हेरा फेरी के अपडेट के बारे में फिरोज नाडियाडवाला सर आपको बताएंगे. मेरे बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, सब कुछ बहुत जोरो-शोरो से चल रहा है लेकिन जाहिर तौर पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी तब मैं आपके साथ शेयर करूंगा. मैंने मुन्ना भाई फिल्म में गाना दिया था, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’.तब राजू हिरानी जी और मेरी एक बात हुई थी कि ये फिल्म लाइन में एक ही चीज करना जरूरी है- लगे रहो. और वही सालों से मैं भी लगा ही हुआ हूं, कि अपने काम में इज्जत मिले.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.