Panchank Yoga on 22 July: 22 जुलाई से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी आफत! पंचांक योग बढ़ाएगा मुश्किलें
TV9 Bharatvarsh July 03, 2026 08:43 PM

22 July Panchank Yoga: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि किसी ग्रह की चाल जब भी बदलती है, तो अन्य ग्रह के साथ उसकी युति बनती है. साथ ही बनते हैं कुछ शुभ और अशुभ योग. जिसका सभी जातकों के जीवन पर प्रभाव अलग-अलग पड़ता है. 22 जुलाई को पंचांक योग बनेगा. ये योग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. पंचांक योग के अशुभ प्रभाव से मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर संकट मंडरा सकता है. ज्योतिषविद इन जातकों को हर कदम पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

22 जुलाई को मंगल और वरुण ग्रह की वजह से पंंचांक योग बनेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर मंगल और वरुण ग्रह 72 डिग्री के कोण पर विराजमान होंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह एक महत्वपूर्ण योग है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होता है.

मिथुन राशि

इस समय मिथुन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है. पुराने विवाद सुलझने के बजाय और उलझ सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी थोड़ी बिगड़ सकती है. लकड़ी या फर्नीचर की किसी वस्तु से चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को पंचांक योग अशुभ परिणाम दे सकता है. पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं. आय बढ़ाने के प्रयास करेंगे, लेकिन मनचाहा परिणाम प्राप्त होने की संभावना इस समय नहीं है. ऊंचाई वाले स्थानों पर काम करते समय या यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

धनु राशि

इस समय धनु राशि के लिए घरेलू माहौल अनुकूल नहीं रहने वाला है. आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है. पुराने निवेश से उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त नहीं होने वाला है. गले और कान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि वालों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. ऐसा होने से परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: स्नान से नहीं, भक्त के प्रेम की वजह से बीमार होते हैं जगन्नाथ जी, जानें ये रोचक कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.