Ibrahim Ali Khan Diler Release Date: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. आखिरी बार वो खुशी कपूर के साथ ‘नादानियां’ में नजर आए थे, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म के बाद अब इब्राहिम अपने करियर की पहली बड़ी थिएट्रिकल रिलीज ‘दिलेर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. काफी वक्त से इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म को दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो बॉक्स ऑफिस पर उनकी सीधी टक्कर रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी ‘रामायण’ से होगी.
इब्राहिम अली खान की ‘दिलेर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन कुणाल देशमुख कर रहे हैं, जबकि इसमें उनके साथ साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी. मेकर्स का मानना है कि दिवाली जैसा बड़ा त्योहार फिल्म के लिए शानदार रिलीज विंडो साबित हो सकता है. हालांकि, अभी तक रिलीज डेट की ऑफिशियलनी अनाउंस नहीं की गई है.
कब रिलीज होगी दिलेर?हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स का प्लान ये है कि फिल्म को दिवाली वीकेंड के आस-पास रिलीज किया जाए. लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट को सीक्रेट रखा जा रहा है. शायद मेकर्स 6 नवंबर या उसके कुछ समय बाद तारीख का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, रिलीज की तारीख अभी रिवील नहीं की गई है. लेकिन मेकर्स का पूरा प्लान है कि इसे दिवाली के पास ही रिलीज किया जाए.
क्लैश से बच रहे मेकर्सऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार के दिन ही रिलीज करने के बजाय फिल्म को त्योहार के आस-पास रिलीज करने से ‘दिलेर’ को ज्यादा फायदा मिल सकता है और साथ ही बड़ी फिल्मों से सीधे कॉम्पिटिशन से भी बचा जा सकता है. ऐसे में मेकर्स की पूरी कोशिश रहेगी कि ‘दिलेर’ का रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से क्लैश न हो. अब ऐसा होता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.
दिलेर VS रामायण?अगर ‘दिलेर’ दिवाली 2026 पर रिलीज होती है, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है. उसी दौरान रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है. ऐसे में इब्राहिम की फिल्म के लिए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसान नहीं होगा.
दिलेर से काफी उम्मीदेंइब्राहिम अली खान के लिए ‘दिलेर’ काफी खास है, क्योंकि ये उनकी पहली थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म होगी. उनके पिछले प्रोजेक्ट्स, ‘नादानियां’ और ‘सरज़मीन’, सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए थे और उनके करियर पर वैसा असर नहीं डाल पाए जैसा उम्मीद थी. लेकिन अब ‘दिलेर’ से मेकर्स और इब्राहिम को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. कुणाल देशमुख के डायरेक्शन में बनी ‘दिलेर’ की शूटिंग इस साल जनवरी में ही पूरी हो गई थी. फिल्म की शूटिंग लंदन, मुंबई और चंडीगढ़ में हुई है, जिसमें इब्राहिम ने एक मैराथन रनर का रोल निभाया है.
दिलेर में अलग अवतारफिल्म ‘दिलेर’ को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इसमें इब्राहिम पहले से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे. स्पोर्ट्स ड्रामा होने की वजह से उन्होंने अपने किरदार के लिए खास तैयारी की है. ये फिल्म एक्ट्रेस श्रीलीला के लिए भी उतनी ही अहम है, जो ‘दिलेर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. ‘दिलेर’ के बाद श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगी, जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं.
इब्राहिम अली खान ने अब तक अपने करियर में ओटीटी का रास्ता चुना है, लेकिन ‘दिलेर’ उनके लिए बड़े पर्दे पर खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मौका होगी. हालांकि, दिवाली पर ‘रामायण: पार्ट 1’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने उतरना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘छोटे नवाब’ अपनी पहली बड़ी थिएट्रिकल रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ पाएंगे या फिर रणबीर कपूर की मेगा फिल्म के सामने उनकी राह मुश्किल हो जाएगी.