वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार सिर्फ भारतीय फैंस को ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के फैंस को भी है. इस बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन ने इस खिलाड़ी पर एक अहम बयान दिया है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी टैलेंटेड जरूर हैं लेकिन इंग्लैंड के हालात में रन बनाना वैभव के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. (PC-GETTY IMAGES)
सैम कर्रन ने मैनचेस्टर टी20 से पहले मीडिया से कहा, ‘इंग्लैंड में हालात अलग हैं. यहां की पिच भारत की तुलना में काफी अलग हैं और ऐसे में गेंदबाजों के पास अपना प्लान लागू करने का बेहतरीन मौका रहेगा.'(PC-GETTY IMAGES)
सैम कर्रन ने माना कि सूर्यवंशी बेहतरीन टैलेंट हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस खिलाड़ी असली परीक्षा तब होगी जब वो डेब्यू करेंगे. सैम ने कहा, ‘भारत में क्रिकेटर होना बड़ी बात है. सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि सूर्यवंशी अपनी लोकप्रियता को कैसे संभालेंगे. लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब वो डेब्यू करेंगे.'(PC-GETTY IMAGES)
बता दें वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. मैनचेस्टर में टीम इंडिया पहले टी20 वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर सकती है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने भी इसके संकेत दिए हैं.(PC-GETTY IMAGES)