'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म
निशा शर्मा July 04, 2026 04:12 AM

होमी अदजानिया निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' को यूं तो क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्तों में इस पिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. यहां तक कि अक्षय कुमार की नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आगे भी ये टस से मस नहीं हुई और इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों छाप रही है. वहीं इस फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड शाहिद कपूर के करियर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है.

'कॉकटेल 2' ने दुनियाभर में कितनी कर डाली कमाई?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के 13  दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर 151.13 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है.  इसने भारत में 94.21 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो ग्रॉस में 111.16 करोड़ रुपये होती है. बाकी 40.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई इसने ओवरसीज मार्केट से जुटाई है.

'कॉकटेल 2' बनी वर्ल्डवाइड साल की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
इसी के साथ शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म इस साल की दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हालांकि, इसकी यह जगह खतरे में है क्योंकि अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' इसका पीछा कर रही है और और आने वाले वीकेंड में वो कॉकटेल 2 को मात दे देगी.

:-Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?

कोविड के बाद शाहिद की 150 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म
'कॉकटेल 2' शाहिद के करियर के लिए भी एक बड़ी सक्सेस साबित हुई है. दरअसल ये फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को पीछे छोड़ते हुए कोविड के बाद एक्टर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.. इतना ही नहीं ये एक्टर की कोविड एरा के बाद 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है.

वहीं पहले से 'वेलकम टू द जंगल' से मुकाबला कर रही इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर आलिया की नई रिलीज 'अल्फा' से भी टक्कर मिलेगी. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अपने तीसरे वीकेंड पर 'कॉकटेल 2' कितनी कमाई कर पाती है. 

'कॉकटेल 2' के बारे में
'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है और इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म साल 2012 में आई कॉकटेल की स्प्रिचुअल सीक्वल है. उस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण की तिकड़ी नजर आई थी. 

:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.