आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
निशा शर्मा July 04, 2026 04:12 AM

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म ‘अल्फा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में आलिया भटट्, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ल किया है. साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक ‘अल्फा’ का अब फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?

‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट
जैसे ही शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, एक्स पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आने भी शुरू हो गए. खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले उमेर संधू ने 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट को "पूरी तरह से गलत कास्टिंग"  बताया और फ़िल्म को "औसत से भी खराब" करार दिया.

अपने रिव्यू में उन्होंने लिखा, “अल्फा का फर्स्ट रिव्यू: फिल्म की सबसे बड़ी प्रॉब्लम आलिया भट्ट हैं. उन्हें गलत रोल दिया गया है. एक्शन अवतार में वह बहुत अजीब और खराब लग रही हैं. बॉबी देओल ने अच्छा काम किया है. शरवरी के ज्यादातर सीन आलिया की वजह से काट दिए गए हैं. कुल मिलाकर, ये ‘औसत से भी खराब एक्शन थ्रिलर’ है. पक्का फ्लॉप.”

 

सिनेहब द्वारा पोस्ट किए गए अल्फा के एक और रिव्यू में लिखा था, “ज़बरदस्त बीजीएम शानदार कैमियो और इस यूनिवर्स की अगली सबसे बड़ी फिल्म के लिए लीड एक्टर्स.”

:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

अल्फा है जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्म
फिल्म क्रिटिक कुलदीप गांधी ने 'अल्फा' का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, "यह फिल्म दो बेखौफ महिलाओं की कहानी है, जिन्हें एक बेरहम दुश्मन के खिलाफ खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है. फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों और उनके इमोशनल सफर को दिखाने में समय लेता है, जबकि दूसरे हिस्से में जबरदस्त एक्शन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और एक सैटिसफाइंग रिजल्ट देखने को मिलता है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kuldeep (@iamkuldeep23)

अल्फा के बारे में
बता दें कि अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म में आलिया और शरवरी एक्शन अवतार में हैं. वहीं बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं जबकि अनिल कपूर ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 

 :-Box Office: 'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.