रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग जल्द शादी करने वाली हैं कृति सेनन? जीजू स्टेबिन बेन ने बता दिया सच
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 04, 2026 04:12 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन प्रोफेशनल  लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस को लेकर खबरे हैं कि वो कबीर बहिया को डेट कर रही हैं और शादी रचाने वाली हैं. इन्हीं सब के बीच अब उनके जीजा स्टेबिन बेन ने कृति सेनन की शादी पर बात की है.

क्या जल्द शादी करेंगी कृति सेनन? 
गलाटा प्लस संग बातचीत में स्टेबिन बेन ने कृति सेनन की शादी पर खुलकर बात की है. उन्होनें कहा, 'लोग बाते करते हैं. क्योकिं छोटी बहन की शादी हुई तो बड़ी बहन की भी हो जाए. लेकिन मैं कभी उनसे शादी को लेकर बात नहीं करता. मैं उनके साथ खड़ा हो जाता हूं. इस मामले में. क्योकिं मुझे ऐसा लगता है कि वो अपने करियर में बहुत अच्छा कर रही हैं. एक छोटे से शहर से आई लड़की जो अपने दम पर आगे बढ़ीं, उन्हें समय दें. जब तक उनको खुद को फीलिंग नहीं आए कि मेरे लिए मेरी शादी का वक्त आ गया है. उन्हें फ्रीडम मिलनी चाहिए.'

'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल

स्टेबिन बेन ने आगे कहा, जब कृति को लगेगा कि उन्बें सबसे अच्छा लड़का मिल गया है और वे शादी के लिए श्योर है तब वो खुद अपना डीसिजन लेंगी. जब तक आपको वो श्योरिटी न मिले तब तक शादी की जल्दी क्यों करनी? कोई जल्दी नहीं है. जिंदगी कहीं भागी नहीं जा रही है.'

कृति सेनन की लव लाइफ
बता दें, कृति सेनन को अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर कबीर के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. कबीर बहिया कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थें. हालांकि दोनों की तरफ से डेटिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं सामने आई है. 

कृति सेनन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं. ये साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है.

ये भी पढे़ेंः Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.