क्रिकेट जगत में अभी एक बड़ा सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल में डेब्यू कब होगा? वह नेशनल टीम के साथ आयरलैंड गए और अभी इंग्लैंड में हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है. संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप होने से एक उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 में उनका डेब्यू हो जाए. इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और एलिस्टर कुक ने बड़ी बाते कही हैं, दोनों भी 15 वर्षीय बल्लेबाज के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में वॉन ने कहा, "हमें BCCI और सिलेक्टर से कहना चाहिए और पूछना चाहिए कि वह हमारा साथी बच्चा, आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेला?" जवाब में कुक ने कहा कि मैं कल वहां जा रहा हूं. अपनी गाड़ी खुद चलाकर जाऊंगा, उम्मीद है 15 वर्षीय बच्चा खेलेगा." सबा करीम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है.
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 सीजन के लिए खरीदा था, तब उनकी उम्र 13 साल थी. अपनी उम्र के कारण सुर्खियों में आए वैभव ने जब मैदान पर कदम रखा तो हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. ये सिर्फ एक मैच में अच्छा करना नहीं है, बल्कि उनकी तारीफ उनकी निरंतरता और निडरता से खेलने के लिए हो रही है. वैभव ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप अवार्ड समेत कई अवार्ड्स जीते, जिसमें एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी शामिल था.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? FIFA वर्ल्ड कप में IShowSpeed का रिएक्शन वायरल
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "मुझे उनकी बड़े रन बनाने की काबिलियत पर भरोसा है. जैसे वैभव ने IPL में खेला, वैसा ही उनका खेल इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने के लिए न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस उतावले हैं. मुझे उनसे उम्मीद है कि जल्द ही हम उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए देखेंगे."
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा