Alpha Box Office: YRF स्पाई यूनिवर्स को ‘ऐल्फा’ के आते ही एक बड़ा झटका लगा है. यह फिल्म अबतक उनकी यूनिवर्स की सबसे स्लो ओपनिंग करने वाली पिक्चर बन गई है. क्योंकि इससे पहले आई ‘पठान’, ‘टाइगर’ और ‘वॉर 2’ ने शुरुआत जबरदस्त ही की थी. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘ऐल्फा’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. जहां दोनों एक्ट्रेस के एक्शन को शानदार बताया जा रहा है, तो दूसरी ओर कहानी को लेकर मेकर्स जमकर ट्रोल हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ऐल्फा’ का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. साथ ही अब पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. आलिया भट्ट ने की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 9 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर ली है. साथ ही बीते दिन टोटल शोज की संख्या 7,534 रही है, वहीं, ऑक्यूपेंसी 20 परसेंट था.
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने अब इंडियन बॉक्स ऑफिस से 9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.80 करोड़ हो गया है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ने अकेले 5 करोड़ रुपये ओवरसीज से ही कमा लिए हैं, जो कि इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा है. इसके साथ ही 15.80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कमा लिए हैं. फ्राइडे को रिलीज हुई फिल्म के लिए क्या फायदा और क्या नुकसान?
आलिया की ‘ऐल्फा’ के पास बड़ा मौकाआलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ को बेशक कुछ खास रिव्यू न मिला हो, पर फिल्म के पास अभी अच्छी कमाई करने का पूरा-पूरा मौका है. जी हां, वीकेंड में अगर फिल्म अच्छी कमाई कर लेती है, तो जल्द ही दुनियाभर से 50 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. साथ ही फिल्म के सामने अब दूसरी किसी पिक्चर की बड़ी चुनौती नहीं है, जिसके चलते आलिया भट्ट की फिल्म का काम आसान हो जाएगा. हुमा कुरैशी की फिल्म सुस्त पड़ी है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिजनेस भी कम हुआ है.
क्यों हो सकती है बड़ी परेशानी?दरअसल वीकेंड के बाद ‘ऐल्फा’ को वीक डेज में काफी नुकसान हो सकता है. अगर वर्ड ऑफ माउथ काम कर गया तो ठीक. वरना फिल्म को 2 दिन में जबरदस्त कमाई करनी होगी. फिलहाल 100 करोड़ रुपये का बजट निकालने से पिक्चर काफी दूर है, देखना होगा कि कितनी जल्दी वहां तक पहुंच पाती है. साथ ही शनिवार और संडे को फिल्म को कितने करोड़ रुपये का फायदा होता है, यह भी अहम रहेगा. बताते चलें कि इस पिक्चर का अच्छा परफॉर्म करना YRF स्पाई यूनिवर्स के लिए बहुत जरूरी है.