फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड का सामना मेजबान मेक्सिको से होने जा रहा है. यह मुकाबला मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा, जो समुद्र तल से करीब 2,240 मीटर की भारी ऊंचाई पर स्थित है. (PHOTO CREDIT- GETTY)
इंग्लैंड की टीम को मेक्सिको सिटी की ऊंचाई से चुनौती का सामना करना पड़ेगा. जहां कम ऑक्सीजन के कारण खिलाड़ियों को थकान और चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चुनौती से निपटने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी वियाग्रा का इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO CREDIT- GETTY)
वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) ऊंचे इलाकों में होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए वियाग्रा के इस्तेमाल की इजाजत देती है. इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल पहले ही कह चुके हैं कि उनके खिलाड़ियों को वहां के माहौल में ढलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा. जिसके बाद माना जा रहा है कि उनके खिलाड़ी वियाग्रा का इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO CREDIT- GETTY)
इंग्लैंड की टीम ने इस मैच के लिए एक और प्लान तैयार किया है, ताकी मैदान के बाहर की चुनौतियों से पार पाया जा सके. हाल ही में मेक्सिको आए इक्वाडोर के खिलाड़ियों को वहां के फैंस ने रात भर सोने नहीं दिया था. ऐसे में इंग्लैंड टीम के होटल का पता गुप्त रखा गया है. ताकी फैंस उन्हें परेशान ना कर पाएं. (PHOTO CREDIT- GETTY) खिलाड़ियों की नींद पूरी करने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं. खिलाड़ियों के कमरों में ‘व्हाइट नॉइज’ ऑडियो मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, जो खिलाड़ी अपने साथ ईयर प्लग या स्लीप बैंड जैसे उपकरण लेकर नहीं चल रहे हैं, उन्हें नींद की दवाएं दी जाएंगी. (PHOTO CREDIT- GETTY)