
Patna, 4 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से सवाल उठाए जाने पर कहा कि मंदिर से सिर्फ चढ़ावा चोरी ही नहीं हुआ है, बल्कि करोड़ों आस्थावानों की श्रद्धा की लूट हुई है.
Patna में से बातचीत में राजद सांसद ने कहा कि मैं धार्मिक मामलों का विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन कई पुजारियों और धर्मगुरुओं से सुना है कि प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान रीति-रिवाजों और प्रक्रियाओं का ठीक से पालन नहीं किया गया. कई शंकराचार्यों ने भी ऐसा कहा है. अनुष्ठान ठीक से नहीं हुआ है, इसीलिए प्रकृति नाराज है. आए दिन घटनाएं हो रही हैं. किसी से अब नहीं छिपा है कि मंदिर में पैसों की लूट हुई है. लोगों का विश्वास टूटा है.
दिग्विजय सिंह के आरोप कि महाकाल मंदिर चंदे का आरएसएस दुरुपयोग कर रही है, राजद सांसद ने कहा कि सीएम मोहन यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं. शायद इसीलिए भाजपा ने उन्हें सीएम बनाया है. मंदिर के आस-पास की जमीनों को प्लाटिंग कर बेचा गया है. दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश से हैं, तो उन्हें ज्यादा जानकारी है.
बद्रीनाथ मंदिर में दान के सोने के कथित गबन पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है. कई साल से खबरें आ रही हैं कि बद्रीनाथ और केदारनाथ में सोने को पीतल के तौर पर दर्ज किया गया. असल सोने की परत मरम्मत के दौरान हटाकर पीतल लगा दिया गया. वह सोना कहां गया, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला. ये कमेटियां सिर्फ दिखावे के लिए हैं. स्वतंत्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत जांच होनी चाहिए.
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर राजद सांसद ने कहा कि ऐसा लगता है कि अब ध्रुवीकरण उनके पक्ष में काम नहीं कर रहा है, इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं. वे देश के सबसे भ्रष्ट Chief Minister हैं. उनमें ज्यादा काबिलियत नहीं है. भाजपा ने इसी योग्यता के आधार पर उन्हें सीएम बनाया है.
ममता बनर्जी और राबड़ी देवी पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता में ममता बनर्जी के लिए जो प्रेम है, उस पर उनके विरोधी गुट कैसे कब्जा करेंगे. इससे कोई नहीं फर्क पड़ता कि कौन क्या कर रहा है.
पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास को लेकर राजद सांसद ने कहा कि अब सुरक्षा व्यवस्था बहाल कर दी गई है. हमारे नेता को घर नहीं चाहिए. लालू यादव सड़क से राजनीति करते हैं तो भी लोग उनके साथ हैं.
–
डीकेएम/