बंगाल की खाड़ी में बदल रहा मौसम, दक्षिण बंगाल में सोमवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Indias News Hindi July 04, 2026 05:43 PM

कोलकाता, 4 जुलाई . उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौसम बदलने की संभावना है. इसके प्रभाव से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में Monday तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा तथा डिप्रेशन का रूप लेगा. इसके बाद यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, जिससे दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा होगी.

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र उफान पर रहेगा. इसे देखते हुए मछुआरों को Monday तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. हालांकि, फिलहाल उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, Saturday को दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. विशेष रूप से दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों में अधिक वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी संभावना है.

दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. Sunday को झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Monday को भी पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा. Tuesday और Wednesday को दक्षिण 24 परगना तथा पूर्वी मेदिनीपुर के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

इसके विपरीत, उत्तर बंगाल में Monday तक किसी बड़े वर्षा तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं. हालांकि, क्षेत्र के सभी जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इस बीच, Friday को कोलकाता का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य स्तर के अनुरूप रहा.

डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.