Zabt Controversy: पाकिस्तानी ड्रामा ‘जब्त’ इन दिनों एक विवादों में है. शो के एक्टर और मेकर्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है. शो के एक सीन को लेकर कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई है और दावा किया है कि इसमें इस्लाम का अपमान किया गया है. इस सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. दरअसल,सीन में एक्ट्रेस किताबें फेंकती नजर आ रही हैं, जिसमें एक किताब पर काबा की तस्वीर बनी है.
किताब फेंकने वाले सीन पर ही विवाद छिड़ गया है. कहा जा रहा है कि इस्लामिक किताब को सीन में फेंका गया है, जो इस्लाम का अपमान है. इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स और कलाकारों को लेकर भी अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें:Main Hoon Na: जब सेट पर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे शाहरुख खान, फराह खान ने सुनाया शूटिंग का मजेदार किस्सा
जब्त के सीन को लेकर क्यों मचा बवाल?पाकिस्तानी ड्रामा जब्त इस वक्त खूब चर्चा में है. ड्रामे में दिखाया गया एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस सारा एजाज गुस्से में रोते हुए किताबें जमीन पर फेंक रही हैं. ऐसे में कुछ दर्शकों ने नोटिस किया कि जिन किताबों को फेंका गया उसमें एक इस्लामिक किताब भी थी. वहीं, जब किताब जमीन पर गिरी तो उसके पन्नों पर कुछ कुरान की आयतें भी लिखी हुई थीं. बस इसी को लेकर अब ड्रामे पर इस्लाम का आरोप करने का आरोप लग रहा है.
जियो टीवी ने क्या कदम उठाया?Has Geo gone too far?
In Episode 20 of Geos drama Zabt, a scene shows a girl throwing an Islamic Studies textbook. The producers could have used any other book for this scene, but they chose a subject that contains references to Allah and the Holy Prophet (ﷺ). #GEO pic.twitter.com/158KjdMFPX— weirdo (@ansha_here) June 30, 2026
विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर ‘जब्त’ को लेकर लगातार चर्चा होने के बाद जियो एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से एपिसोड 20 हटा दिया. हालांकि, इस कदम के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. कई यूजर्स अब चैनल से इस मामले पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.
लोग क्या मांग कर रहे हैं?कुछ सामाजिक और धार्मिक समूहों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) से इस मामले की जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, कई लोगों का कहना है कि टीवी चैनलों और ड्रामा बनाने वालों को धार्मिक विषयों और प्रतीकों को दिखाते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा न हों.
ये भी पढ़ें: Ananya Panday Post: ग्रीस में वेकेशन मना रहीं अनन्या पांडे, बिकिनी पहन शेयर की तस्वीरें