दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; लिस्ट में भारत के कितने?
मोहम्मद अलफैज July 04, 2026 06:42 PM

क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में क्रिकेट बहुत पॉपुलर है. भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है. फैंस क्रिकेट देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम कौन से हैं, जिसमें 5 स्टार होटल जैसी सुविधा है. 

1- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद, गुजरात, भारत)

भारत के अहमदाबाद शहर में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. स्टेडियम में 1 लाख 32 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है. इसके अलावा स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए 5 स्टार होटल जैसी तमाम सुविधाएं भी मौजूद हैं. 

स्टेडियम में ओलंपिक साइज का पूल मौजूद है. इसके अलावा स्क्वैश कोर्ट है. बाकी 76 कॉरपोरेट बॉक्स भी मौजूद हैं. 

2- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (मेलबर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया)

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को देखा जाता है. इस मैदान में करीब 100,024 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. 

स्टेडियम में हाई टेक LED स्क्रीन्स लगी हुई हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स म्यूजियम और कॉरपोरेट डाइनिंग की जगह है. 

3- ईडन गार्डन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत)

लिस्ट में भारत के कोलकाता शहर में स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम तीसरे नंबर पर मौजूद है. स्टेडियम में तकरीबन 68,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

इस स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट का मक्का कहा जाता है, जैसे इंग्लैंड के लंदन में मौजूद लॉर्ड्स स्टेडियम को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. स्टेडियम में दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं मौजूद हैं. स्टेडियम में बड़ा सा क्लब हाउस, VIP बॉक्सेस और मॉर्डन ड्रेसिंग रूम मौजूद है. 

4- शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (रायपुर, छत्तीसगढ़, इंडिया)

लिस्ट में भारत के रायपुर शहर में मौजूद शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आता है. स्टेडियम में करीब 65,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. 

इस स्टेडियम को भारत का सबसे मॉर्डन स्टेडियम में से एक गिना जाता है. स्टेडियम में कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर और मॉर्डन ट्रेनिंग की सुविधा है.

5- पर्थ स्टेडियम (पर्थ, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया)

लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित पर्थ स्टेडियम पांचवें नंबर पर दिखाई देता है. इस स्टेडियम में करीब 60,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. स्टेडियम में बड़े कॉनकोर्स, प्रीमियम VIP लाउंज (जैसे रिवर व्यू रूम) और सभी के लिए आसानी से पहुंचने की बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं.

 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.