Pratibha Sinha Birthday: बॉलीवुड में अक्सर ही मुख्य किरदार मिभाने वाले एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच ऐसे कलाकार भी चर्चा में आ जाते हैं जो किसी फिल्म या गाने में थोड़े वक्त के लिए नजर आते हैं, लेकिन उसी से वो रातोंरात स्टार बन जाते हैं. प्रतिभा सिन्हा भी एक ऐसा ही नाम रही है. 'राजा हिंदुस्तानी' से उन्हें बड़ा फेम मिला था, लेकिन इसके बावजूद वो इंडस्ट्री में टिक नहीं पाईं. चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि अब वो कहां हैं?
'परदेसी' गाने से जीते थे लाखों दिल
प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं. प्रतिभा आज 57 साल की हो चुकी हैं. उनका जन्म 4 जुलाई 1969 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. मां की तरह ही उन्होंने भी फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई. लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं.

ये भी पढ़ें: 'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो
नदीम सैफी से था प्रतिभा का अफेयर
'महबूब मेरे महबूब' (1992) फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली प्रतिभा सिन्हा ने कुछ और फिल्मों में काम किया था. लेकिन, पहचान मिली थी साल 1996 की ब्लॉकबस्टर फिम 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी' से. उनकी परफॉर्मेंस छोटी लेकिन यादगार साबित हुई थी. हालांकि इसके बाद दोबारा उन्हें ऐसी शोहरत नहीं मिली और जल्द ही वो बड़े पर्दे से दूर हो गईं.
अपने फिल्मी करियर के दौरान प्रतिभा की नजदीकियां म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी से बढ़ने लगी थीं. हालांकि उनकी मां माला को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि नदीम पहले से शादीशुदा थे. नदीम और प्रतिभा की लगातार बढ़ती नजदीकियों के बीच माला ने बड़ा एकदम उठाया था और अपनी बेटी को चेन्नई लेकर चली गई थीं. तभी खबरें आई थीं कि प्रतिभा नदीम के साथ भाग गई हैं. बॉलीवुड ठिकाना की रिपोर्ट के मुताबिक, माला ने तब बालासाहेब ठाकरे से मदद मांगी थी. इसके बाद प्रतिभा मुंबई आ गई थीं. इस घटना असर उनके करियर पर भी पड़ा था.

ये भी पढ़ें: कभी पेटभर खाना भी मिलना था मुश्किल, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें भारती सिंह की नेटवर्थ
साल 2000 के बाद प्रतिभा ने रुपहले पर्दे से खुद को दूर कर लिया था. टैलेंट और खूबसूरती होने के बावजूद वो इंडस्ट्री में लंबी और बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्ट्रेस मुंबई के बांद्रा में अपनी मां के साथ रहती हैं. 57 साल की उम्र में भी वो कुंवारी हैं.