अजय देवगन एक बार फिर अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी इंस्टॉलमेंट के साथ सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने की तैयाकी कर रहे हैं. इन सबके बीच बड़ी खबर ये है कि मेकर्स ने तय समय से काफी पहले ही ‘धमाल 4’ की सेंसर की प्रक्रिया पूरी कर ली है. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर इस अपकमिंग फिल्म को सीबीएफसी से क्या सर्टिफिकेशन मिला है और इसका रन टाइम कितना है?
‘धमाल 4’ सीबीएफसी से क्या मिला सर्टिफिकेशन?
हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन या सीबीएफसी ने ‘धमाल 4’ को U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, हालांकि इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं. हाथों से किए जाने वाले 'अश्लील' इशारों वाले दो सीन बदले गए, जबकि सात जगहों पर 'अश्लील' शब्दों को बदलने के लिए कहा गया. खास बात यह है कि फिल्म से कोई भी सीन पूरी तरह से हटाया नहीं गया है. इन बदलावों के बाद, मेकर्स को 2 जुलाई को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया. सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म का रन टाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट है.
‘धमाल 4’ में फ्रेंचाइजी की स्टार कास्ट
बता दें कि ‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी ने फिल्म में कमबैक किया है. इनके साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं, जो इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में कॉमेडी का और तड़का लगाएंगे.
‘धमाल 4’ कब रिलीज होगी?
इस फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार हैं और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक इसके प्रोड्यूसर हैं. बता दें कि ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.