डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं कर पाई ‘अल्फा’ लेकिन तोड़ा 'पेद्दी' समेत साल की 25 फिल्मों का रिकॉर्ड
निशा शर्मा July 04, 2026 07:42 PM

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. फाइनली ये 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से भी मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?

अल्फा’ ने पहले दिन कितनी की है कमाई?
आलिया भट्ट और शरवरी की मच अवेटेड थ्रिलर 'अल्फा' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है. वाईआरएफ  की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिएक्शन मिले हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'अल्फा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन अब तक 9 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

:-'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान, देखें वीडियो

YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी फिल्मों के मुकाबले 'अल्फा' कैसी रही?
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तुलना में 'अल्फा' की ओपनिंग काफी कम रही है. इस फ्रैंचाइजी की पिछली रिलीज 'वॉर 2' (जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर थे) ने मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद अपने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं शाहरुख खान की 'पठान' 57 करोड़ के कलेक्शन के साथ स्पाई यूनिवर्स की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है. वहीं अल्फा पहले दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

अल्फा’ ने तोड़ा साल की 25 फिल्मों के रिकॉर्ड
अल्फा को बेशक खराब से मिकस्ड रिव्यू मिले हों लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन राम चरण की 'पेद्दी' के हिंदी कलेक्शन से लेकर आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दोट और 'है जवानी तो इश्क होना है' सहित साल की 25 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. 

वेलकम टू द जंगल' ने इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन दी है मात

  1. इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
  2. हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
  3. राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
  4. मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
  5. वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
  6. भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
  7. तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
  8. अस्सी- 1 करोड़ रुपये
  9. दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
  10. द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
  11. गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
  12. एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  13. कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
  14. दादी की शादी- 0.6 करोड़
  15. आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
  16. पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
  17. चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
  18. द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
  19. पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
  20. है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
  21. बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
  22. गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
  23. मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
  24. भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
  25. हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़

'अल्फा' के बारे में
शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. फिल्म की कास्ट में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. फैंस के लिए एक्साइटमेंट की बात ये है कि ऋतिक रोशन 'कबीर' के तौर पर स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं, जो 'वॉर' फ़िल्मों में उनका पॉपुलर किरदार था.

:-Salman Khan हाउस फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

 

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.