मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दी
Indias News Hindi July 04, 2026 07:42 PM

New Delhi, 4 जुलाई . केंद्र Government की सिफारिश पर President द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के मानसून सत्र 2026 को आहूत करने की मंजूरी दे दी है. संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की.

किरण रिजिजू ने अपने पोस्ट में बताया कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह सत्र राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. Government की ओर से उम्मीद जताई गई है कि दोनों सदनों में जनहित और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर व्यापक और रचनात्मक चर्चा होगी.

मानसून सत्र के दौरान Government कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत प्रस्ताव संसद में पेश कर सकती है. वहीं, विपक्ष भी महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति और अन्य समसामयिक मुद्दों पर Government को घेरने की रणनीति बना रहा है. ऐसे में यह सत्र Political और विधायी दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

बता दें कि संसद के इस सत्र के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विधायी कार्यों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. Government और विपक्ष के बीच विभिन्न विषयों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है. ऐसे में Political दलों, नीति विशेषज्ञों और आम जनता की निगाहें भी इस सत्र पर टिकी रहेंगी.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया था. उस दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था, लेकिन Lok Sabha में आवश्यक समर्थन नहीं मिलने के कारण वह पारित नहीं हो सका था. अब मानसून सत्र में Government की विधायी प्राथमिकताओं के साथ-साथ विपक्ष के रुख पर भी सभी की नजर रहेगी.

डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.