नोएडा: ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Indias News Hindi July 04, 2026 08:43 PM

नोएडा, 4 जुलाई . नोएडा के थाना सेक्टर-24 Police ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. Police ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो पुरुष आरोपियों और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है.

आरोपियों के कब्जे से एक लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें (स्विफ्ट और ऑरा) तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है. Police फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. Police के अनुसार, 3 जुलाई को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के खरगोश पार्क, सेक्टर-54 के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव, प्रियंका यादव और काजल उर्फ रिया यादव के रूप में हुई है. इनके साथ एक नाबालिग भी गैंग की गतिविधियों में शामिल पाया गया, जिसे बाल न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षा में लिया गया है.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब संचालित करते थे. गैंग का एक सदस्य पंकज यादव social media और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क कर फंसाता था. इसके बाद महिला सदस्य दोस्ती और मुलाकात का झांसा देकर पीड़ितों को अपनी कार में बैठा लेती थीं. सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद गैंग के अन्य सदस्य वहां पहुंच जाते और मारपीट कर नकदी, मोबाइल, वाहन तथा अन्य कीमती सामान लूट लेते थे.

वारदात के दौरान गैंग के कुछ सदस्य दूसरी कार में पीछे-पीछे चलते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद कर सकें. Police पूछताछ में यह भी सामने आया कि 30 जून की रात सेक्टर-54 स्थित पेट्रोल पंप के पास इसी गैंग ने एक व्यक्ति को अपनी स्विफ्ट कार में बैठाया था. आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरन मोबाइल का लॉक खुलवाकर यूपीआई के माध्यम से करीब 18 हजार रुपये अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद उसकी जेब से पर्स और फॉर्च्यूनर कार की चाबी छीनकर वाहन लेकर फरार हो गए थे.

इस वारदात में स्विफ्ट कार में ओमवीर यादव, मंजेश यादव, पंकज यादव और निधि यादव मौजूद थे, जबकि दूसरी ऑरा कार में जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव, प्रियंका यादव, काजल उर्फ रिया और अभिषेक यादव सवार थे. Police ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

Police ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं. बरामदगी में लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट और ऑरा कार के अलावा एक अवैध चाकू भी शामिल है. नोएडा Police ने लोगों से अपील की है कि social media या ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर मिलने वाले अज्ञात लोगों से सावधान रहें. किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले उसकी पूरी जानकारी की पुष्टि करें.

पीकेटी/डीएससी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.