यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन
Indias News Hindi July 04, 2026 08:43 PM

Lucknow, 4 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने Saturday को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान Lucknow में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास है. यहां पर उमड़ा जनसैलाब का संकेत है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Saturday को Lucknow पहुंचे, जहां Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान Chief Minister ने प्रदेश Government के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया.

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया. कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई, जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की मदद से उन्हें करीब 25 फीट लंबी विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया. रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, बुर्का पहने महिलाएं, टोपी पहने पुरुष, ईसाई समुदाय के पादरी और नन भी स्वागत के लिए मौजूद रहे.

इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की जोड़ी के प्रति जनता का गहरा विश्वास है. पटलीपुत्र की धरती पर मुझे जो स्वागत मिला था, उससे भी अधिक आत्मीय और भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश में मिला है. मैं सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्रेम और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को प्रणाम करता हूं.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा उत्तर प्रदेश में होना संगठन के लिए गौरव की बात है. यह हमारा सौभाग्य है कि नई प्रदेश टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला आगमन यहां हुआ; उनका मार्गदर्शन हमें मिला है. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सफलता हासिल करेगी.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज नितिन नवीन के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है. प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व से युवाओं, गरीबों और आम लोगों में नई उम्मीद जगी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई.

विकेटी/एसके

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.