
Bhopal , 4 जुलाई . Madhya Pradesh में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को पोलियो खुराक दी गई है. राज्य के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश Government भविष्य में भी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
राज्य में पल्स पोलियो तीन दिवसीय अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के कुल एक करोड़ छह लाख 51 हजार 737 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई. अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर से लेकर घर-घर भ्रमण तक व्यापक व्यवस्थाएं की गईं.
उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता पोलियो उन्मूलन के प्रति प्रदेश की दृढ़ प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण तथा जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है. प्रदेश Government भविष्य में भी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए सतत रूप से प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पोलियो बूथों का उद्घाटन किया गया.
स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता से अभियान के क्रियान्वयन में बेहतर परिणाम प्राप्त हुए. दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों सहित सभी पात्र बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए किसी भी बच्चे को पोलियो खुराक से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए गए.
अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें भी पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई. वहीं, बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक पर पोलियो खुराक देने के इंतजाम किए गए थे. यहां बच्चों को पोलियो खुराक दी गई.
–
एसएनपी/डीएससी