हुंडई ने पेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 3.99 रुपये चलाने का खर्च, 500 KM रेंज
क़मरजहां July 05, 2026 06:42 AM

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. दरअसल, Hyundai ने अपनी पॉपुलर Creta Electric के लिए नया Battery as a Service मॉडल लॉन्च किया है. इस नए प्लान की मदद से अब ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होगी. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है और अब इसे 10.99 लाख रुपये की शुरुआती एख्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. 

BaaS यानी Battery as a Service का मतलब है कि ग्राहक कार तो खरीदता है, लेकिन बैटरी को खरीदने के बजाय उसे सब्सक्रिप्शन या किराये के मॉडल पर इस्तेमाल करता है. Hyundai की इस योजना के तहत ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा.

इससे कार खरीदते समय एक बार पेमेंट नहीं करनी होती और इलेक्ट्रिक SUV ज्यादा लोगों की पहुंच में आ जाती है. अगर कोई ग्राहक बैटरी समेत पूरी कार खरीदना चाहता है तो Creta Electric के बेस वेरिएंट की कीमत 18.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यानी BaaS मॉडल चुनने पर शुरुआती कीमत में करीब 7 लाख रुपये की कमी आ जाती है.

गाड़ी में किए गए ये बदलाव

कंपनी ने कीमत कम करने के साथ Creta Electric में कुछ नए अपडेट भी किए हैं. अब सभी वेरिएंट्स में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप दिया जाएगा, जिससे कार में चढ़ना और उतरना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. इसके अलावा HC वेरिएंट में अब 7.4kW AC वॉलबॉक्स चार्जर मिलेगा. पहले इस वेरिएंट के साथ 11kW चार्जर दिया जाता था, यानी चार्जिंग सेटअप में थोड़ा बदलाव किया गया है.

Hyundai Creta Electric दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ मौजूद है. पहला 42kWh बैटरी पैक है, जो 135bhp की पावर देता है और एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 420 किलोमीटर की ARAI रेंज देने का दावा करता है. वहीं दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक 171bhp की पावर के साथ आता है और इसकी दावा की गई रेंज 510 किलोमीटर तक है.

चार्ज होने में कितना टाइम?

कंपनी के मुताबिक, DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज होने में लगभग 39 मिनट का समय लगता है. Hyundai का मानना है कि BaaS मॉडल से इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा. जिन ग्राहकों को लंबी रेंज वाली SUV चाहिए, लेकिन वे शुरुआती कीमत कम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑप्शन फायदेमंद साबित हो सकता है.

-

Tata Nexon से लेकर Sierra तक, इन गाड़ियों पर मिल रहा 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.