जायद खान ने दीया मिर्जा के साथ मिलकर 2011 में “बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट” (Born Free Entertainment) नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी स्टार्ट की थी. इसके तहत उन्होंने ‘लव ब्रेकअप्स जिंदगी’ का प्रोडक्शन किया था. फिर 2017 में वो सोनी टीवी के शो ‘हासिल’ में नजर आए. ये उनका टेलीविजन डेब्यू था.
फिल्मों में सफलता न मिलने पर जायद खान ने एक्टिंग से दूरी बना ली और फिर इसके बाद कई बिजनेस में निवेश किया. दरअसल जायद खान ने बिजनेस मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की थी जो उनके काम आई. अब वो बिजनेस और प्रोडक्शन में एक्टिव हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी अपडेट देते रहते हैं.
जायद खान ने 2021 में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को सरप्राइज कर दिया था. उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और वर्कआउट से लेकर स्टाइलिश लुक्स में पोस्ट शेयर करते रहती हैं. जायद खान ने अपनी फिटनेस का क्रेडिट ऋतिक रोशन को दिया था और वो उन्हें अपना फिटनेस मेंटौर भी मानते हैं.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो जायद खान ने 2005 में मलाइका पारेख से शादी की थी. दोनों एक आइडल कपल हैं और लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दरअसल मलाइका पारेख और जायद खान बचपन के दोस्त रहे हैं. कपल के दो बेटे जिदान और आरिस हैं.