“आलिया भट्ट से कोई मुकाबला नहीं…” Alpha से बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोलीं हुमा कुरैशी
TV9 Bharatvarsh July 05, 2026 12:43 PM

Huma Qureshi on Clash with Alpha: हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘Baby Do Die Do’ को लेकर चर्चा में हैं. खास बात ये है कि उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘ऐल्फा’ से हो रहा है. ये दोनों ही फिल्में 3 जुलाई को थिएटरों में रिलीज हुईं, मगर हुमा की फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है, जबकि आलिया की फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. अब हाल ही में हुमा कुरैशी ने ‘बेबी डू डाई डू’ और ‘ऐल्फा’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्शन दिया है. हुमा इस क्लैश को किसी तरह की कॉम्पिटिशन के तौर पर नहीं देखतीं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी.

हुमा कुरैशी ने आलिया भट्ट की फिल्म से क्लैश पर कहा कि वो ‘ऐल्फा’ को अपनी फिल्म की कॉम्पिटीटर नहीं मानती हैं, उनके मुताबिक, हर फिल्म की अपनी ऑडियंस होता है और अगर कंटेंट अच्छा हो तो लोग दोनों फिल्मों को देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि फिल्मों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की सोच बदलने की जरूरत है.

ऐल्फा से क्लैश पर बोलीं हुमा

हुमा ने अपनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ और आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ के बीच क्लैश के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मैं ‘अल्फा’ को कॉम्पिटिशन के तौर पर नहीं देखती. मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में बनने और देखे जाने की गुंजाइश है. हमारी फिल्म इंडिपेंडेंटली बनी है. मैं इस बात पर ध्यान भी नहीं दे रही कि उस वीकेंड और कौन-सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, बल्कि मैं बस अपनी ऑडियंस तक पहुंचना चाहती हूं.”

यह भी पढ़ें – आलिया भट्ट की ऐल्फा के तूफान के सामने साउथ फिल्म राव बहादुर ने दिखाया जिगर, कितने कमाए?

हुमा ने क्या कहा?

इसके आगे हुमा कुरैशी ने कहा, “दूसरी तरफ, मुझे ये बहुत अच्छा लगता है कि आज हम ऐसे फेज में हैं जहां बॉक्स ऑफिस पर दो फीमेल लीड फिल्में टकरा रही हैं. हम उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां हम सभी को और फीमेल लीड कंटेंट को और ज्यादा ताकत मिले. मैं हमेशा न सिर्फ अपनी फिल्म के लिए, बल्कि अपनी एक्ट्रेसेस की फिल्मों के लिए भी चीयर करती रहूंगी.”

हुमा कुरैशी की बेबी डू डाई डू

‘बेबी डू डाई डू’ का डायरेक्शन नचिकेत सामंत ने किया है और इसे हुमा और साकिब सलीम के प्रोडक्शन हाउस, ‘सलीम सिब्लिंग्स’ ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा, सीमा पाहवा, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और रचित सिंह भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म में वो ‘बेबी करमरकर’ नाम की एक ऐसी किलर का किरदार निभा रही हैं जो बोल और सुन नहीं सकती. ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 40 लाख की कमाई की.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.