किलीयन एम्बाप्पे की इस हरकत से भड़का पराग्वे का गोलकीपर, गुस्से में दे मारी गेंद, देखें वीडियो
Navbharat Times July 05, 2026 02:42 PM
नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलीयन एम्बाप्पे ने पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर गोलकीपर ने एम्बाप्पे को गेंद दे मारी। फ्रांस ने 1-0 से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान पराग्वे के खिलाड़ियों ने कई बार कड़े टैकल किए। दोनों टीमों के बीट इंटेन्स फाइट देखने को मिली। वहीं मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो एम्बाप्पे ने जीत के जोश में गोलकीपर को इग्नोर कर दिया। जवाब में गिल ने उन्हें गेंद दे मारी।

गोलकीपर ने एम्बाप्पे को मारी गेंदसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल किलीयन एम्बाप्पे से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। इस दौरान फ्रांस का स्टार खिलाड़ी जीत के जोश में दर्शकों की ओर देखकर जोशीले एक्शन कर रहा होता है। उनका ध्यान गोलकीपर की ओर नहीं जाता है। हैंडशेक इग्नोर करने पर ऑरलैंडो ने एम्बाप्पे की ओर गेंद को फेंक दिया जो उनकी पीठ पर जाकर लगी। हालांकि इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया।

ऑरलैंडो गिल ने दिया बयानइस पूरे वाक्य के बाद ऑरलैंडो गिल का बयान भी सामने आया है। जिसको सुनकर ऐसा लगता है कि विवाद हीट ऑफ द मोमेंट में हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं है। गोलकीपर ने कहा, 'मैंने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया। तो मुझे गुस्सा आ गया। लेकिन खैर, मैंने बस इतना ही किया बाद में मैं शांत हो गया।'

किलीयन एम्बाप्पे ने किया गोलमुकाबले में पराग्वे ने 2 बार के विश्व चैंपियन फ्रांस को कड़ी टक्कर दी। आखिरकार 70वें मिनट में एम्बाप्पे ने मैच का नतीजा तय कर दिया। डेजायर डौए के पेनल्टी एरिया में तेजी से दौड़ने के कारण डिएगो गोमेज ने गलत तरीके से उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पेनल्टी मिली और एम्बाप्पे ने उसे गोल में बदल दिया। फ्रांस का सामना अभ क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से होने वाला है।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.