Bathroom Vastu Tips: क्या आप बाथरूम में रखते हैं ये चीजें? घर में लग जाएगा वास्तु दोष!
TV9 Bharatvarsh July 05, 2026 10:43 PM

Bathroom Vastu: घर और उसके हर एक कोने को बहुत विशेष व महत्वपूर्ण माना गया है. वास्तु शास्त्र में इससे संबंधित कई नियम बताए गए हैं, लेकिन इसमें बाथरूम वो जगह मानी गई है, जिसमें सबसे ज्यादा नकारात्मक उर्जा रहती है, इसलिए वास्तु के जानकार बाथरूम को हमेशा साफ रखने के लिए और इससे जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा करते हैं. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बाथरूम में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं.

आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं? साथ ही जानते हैं कि बाथरूम में इन चीजों को रखने से जीवन में किस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं?

बाथरूम में न रखें ये चीजें

गीले कपड़े: बाथरूम में गीले कपड़ों को रखने से मना किया जाता है. कई लोगों की आदत होती है कि वो बाथरूम में गीले कपड़े रख या छोड़ दिया करते हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से सूर्य की उर्जा प्रभावित होती है और भाग्य रूठ सकता है, इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल न करें.

बाल: बाथरूम के ड्रेन एरिया या फ्लोर पर ध्यान रखें कि बाल न पड़े हों. बाथरूम के ड्रेन एरिया या फ्लोर पर पड़े बाल जीवन में परेशानियां ला सकते हैं. इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है. साथ ही शनि का बुरा प्रभाव भी मिल सकता है, इसलिए बाथरूम में भूलकर भी बाल न पड़े रहने दें.

टूटा हुआ या दरार वाला शीशा: बाथरूम में कभी भी टूटा हुआ या दरार वाला शीशा नहीं रखें. ऐसा शीशा शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में टूटा हुआ या दरार वाला शीशा घर के सदस्यों में सेहत से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है.

खाली बाल्टी: बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी न रखें. ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां जीवन को घेर सकती हैं. इसके साथ ही बाथरूम के नलों का भी ध्यान रखें. अगर नल टपक रहे हों तो उनको तुरंत ठीक करवाएं. टपकते हुए नल भी घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां ला सकते हैं.

इस्तेमाल टूथब्रश, पेस्ट, शैंपू: इस्तेमाल हो चुका टूथब्रश, पेस्ट, शैंपू की खाली बोतलें आदि बाथरूम में न रखें. इन चीजों को तुरंत बाहर निकाल दें. इन चीजों के बाथरूम में रहने से घर की उर्जा पर प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Kids Room: टूटे खिलौने और कांटेदार पौधे बच्चे के कमरे में क्यों नहीं रखने चाहिए?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.