West Bengal News:पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगाना जिले के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे एक 11 वर्षीय नाबालिग अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी से वह लापता हो गई. परिवार और पड़ोसियों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली. रविवार सुबह बरुईपुर के धापधापी 2 पंचायत के सूर्यपुर हाट इलाके में नाबालिग का शव बरामद किया गया.
जानकारी के अनुसार, बारुईपुर नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से बरुईपुर में अफरा-तफरी मची हुई है. स्थानीय लोग में भारी गुस्सा है और विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी की. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया. वहीं एक आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है.
दो आरोपी गिरफ्तारपूरे इलाके में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री ने मृतक नाबालिग लड़की के पिता से बात की. उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. केंद्रीय बलों ने इलाके को घेर लिया है और बिष्णुपुर थाना के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
पता चला है कि 11 वर्षीय लड़की शनिवार शाम 4 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी से वह लापता हो गई. परिवार और पड़ोसियों ने हर संभव जगह उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. रविवार सुबह बारुईपुर के धापधापी 2 पंचायत के सूर्यपुर हाट इलाके में लड़की का शव बरामद किया गया.
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायतपुलिस ने बरुईपुर पुलिस स्टेशन से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. परिवार का आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. परिवार ने इलाके के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रविवार सुबह नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद पड़ोसियों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने सड़क जाम कर दी और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया
इनपुट-बंग्ला डेस्क