RBI में यंग प्रोफेशनल्स की निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 12:43 AM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम मौका बचा है. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स, क्लाइमेट फाइनेंस और इकोनॉमिक रिसर्च जैसे आधुनिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए निकाली गई है. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 1.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी और सभी चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में की जाएगी. आवेदन केवल ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

सैलरी और कार्यकाल

शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट तीन वर्ष का रहेगा, जिसे प्रदर्शन और दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है. हालांकि कुल कार्यकाल पांच वर्ष से ज्यादा नहीं होगा. यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को आरबीआई का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा, इसलिए नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते और अन्य सुविधाएं लागू नहीं होंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, प्रोफेशनल योग्यता या रिसर्च का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. 6 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से ज्यादा और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए.

किन क्षेत्रों में होगी भर्ती

आरबीआई पॉलिसी एनालिटिक्स, क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस, क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स, पेमेंट इकोसिस्टम, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली, पॉलिसी एवं रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस, फाइनेंशियल मार्केट्स तथा डेटा एनालिटिक्स एवं पॉलिसी रिसर्च जैसे क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करेगा.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे. इंटरव्यू की सूचना केवल ईमेल के जरिए भेजी जाएगी. चयनित उम्मीदवार अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच जॉइन करेंगे. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, 37299 पदों को भरने के लिए अगस्त में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.