धार्मिक मुद्दों के बजाय जनता के मुद्दों पर ध्यान दे उत्तर प्रदेश सरकार: राजेंद्र पाल गौतम
Indias News Hindi July 06, 2026 03:43 AM

New Delhi, 5 जुलाई . कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी Governmentें विकास के बजाय धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों को प्राथमिकता देती हैं.

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने से बात करते हुए कहा, “Chief Minister योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के अलावा कुछ नहीं जानती. उन्हें Government चलाने का तरीका नहीं आता. उनके नेताओं की भाषा देश को जोड़ने वाली नहीं, बल्कि बांटने वाली होती है.”

उन्होंने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए कहा, “Government के कार्यकाल में भी मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए Government ने अब तक क्या कदम उठाए हैं.”

कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि Government न्यायिक प्रक्रिया के बजाय कठोर Police कार्रवाई पर अधिक भरोसा करती है. उन्होंने कहा, “Government को कानून और न्यायपालिका पर विश्वास होना चाहिए. केवल सख्त कार्रवाई की बात करने से कानून-व्यवस्था मजबूत नहीं होती.”

राजेंद्र पाल गौतम ने राज्य में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं और किसानों के मुद्दे भी उठाए. उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है और कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं. किसान, मजदूर, दलित और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर Government अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाई है.

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामलों पर प्रभावी नियंत्रण होना चाहिए. Government को इन मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय धार्मिक मुद्दों को अधिक महत्व दिया जा रहा है.”

योगी आदित्यनाथ पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए राजेंद्र पाल गौतमbने कहा, “India की ताकत उसकी विविधता में है. देश अनेक धर्मों, भाषाओं, जातियों और संस्कृतियों से मिलकर बना है. राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि विभाजन पैदा करना.”

India और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच के दौरान प्रसारित एडल्ट विज्ञापन पर तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की आपत्ति के संबंध में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इस विषय पर Government को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए.

उन्होंने कहा, “क्रिकेट मैच पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता है, जिसमें बच्चे भी शामिल होते हैं. ऐसे में इस तरह के विज्ञापनों को लेकर Government को उचित निर्णय लेना चाहिए. साथ ही समाज में एडल्ट एजुकेशन के महत्व को भी समझने की आवश्यकता है.”

एससीएच/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.