Neymar Retirement: नेमार ने लिया संन्यास, FIFA World Cup 2026 से ब्राजील के बाहर होने के बाद लिया फैसला
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 10:42 AM

Neymar retire from International Football: ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में किया. बड़ी बात ये है कि 2010 में इसी स्टेडियम में उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी हुई थी. नेमार ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का फैसला फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ब्राजील के बाहर होने के बाद लिया. ब्राजील को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में नॉर्वे के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में ब्राजील के लिए इकलौता गोल नेमार ने ही किया.

जहां से किया करियर शुरू, नेमार ने वहीं खेला आखिरी मैच

राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के हाथों ब्राजील की हार के बाद नेमार ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन अब सब खत्म हो चुका है. मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और अब इसी स्टेडियम पर उस सफर का अंत कर रहा हूं.

नेमार की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी

नेमार के संन्यास के फैसले के साथ ही उनकी ब्राजील को चैंपियन बनाने की ख्वाहिश भी अधूरी रह गई. ब्राजील को वर्ल्ड कप जिताने का सपना लिए नेमार ने फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन 16 साल के करियर को दौरान अपने उस सपने को पूरे करने के आस-पास भी वो नहीं पहुंच सके.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.