फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के तुरंत बाद नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। ब्राजील को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम का टूर्नामेंट में सफर यही थम गया।
34 वर्षीय नेमार ने ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "मैंने बहुत प्रयास किया, मैंने हर संभव कोशिश की। हालांकि, अब यह सफर खत्म हो चुका है। मैंने अमेरिका की सरजमीं से ही अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था और यहीं पर इसे खत्म कर रहा हूं।" नेमार नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान पर भावुक भी नजर आए।
नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में नेमार सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे और उन्होंने इंजरी टाइम में ब्राजील की ओर से मैच का एकमात्र गोल भी दागा। यह नेमार का उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी गोल भी रहा। ब्राजील की तरफ से सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड नेमार के नाम ही दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में खेले कुल 130 मुकाबलों में 80 गोल किए, जबकि 59 असिस्ट भी किए।
FIFA World Cup 2026: नॉकआउट में मिस्र की पहली जीत के बाद हेड कोच होसम हसन ने लहराए फिलिस्तीनी झंडा, कहा- मैं यह जीत... 2010 में किया था इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यूनेमार ने साल 2010 में ब्राजील की ओर से अपने इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से दो ओलंपिक भी खेले। साल 2012 में हुए ओलंपिक में नेमार ने ब्राजील को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वही, 2016 में हुए रियो ओलंपिक में नेमार ने अपनी अगुवाई में ब्राजील को स्वर्ण पदक भी दिलाया। 2013 में ब्राजील को फीफा कनफिडरेशन कप जिताने में भी नेमार का रोल काफी महत्वपूर्ण रहा। हालांकि, विश्व कप की शुरुआत से पहले ही उनकी फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे। इसके साथ ही फीफा द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में नेमार ने कमेंट करते हुए संन्यास लेने के संकेत भी दिए थे।
बैकफुट पर नजर आई ब्राजीलपांच बार की चैंपियन ब्राजील नॉर्वे के खिलाफ पूरे मुकाबले में बैकफुट पर नजर आई। ब्राजील ने गोल करने के कई आसान मौके गंवाए, जिसमें पेनल्टी भी शामिल रही। नॉर्वे की ओर से दोनों गोल एर्लिंग हालैंड ने किए। उन्होंने पहला गोल मैच के 79वें मिनट में दागा, जबकि दूसरा गोल 90वें मिनट में किया। ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल नेमार ने इंजरी टाइम में किया। नेमार के रिटायरमेंट के साथ एक ब्राजील के फुटबॉल इतिहास में एक युग का अंत हो गया है।
हालंद के दो गोल ने बदली मैच की तस्वीरन्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन 79वें मिनट में एर्लिंग हालंद ने शानदार हेडर के जरिए नॉर्वे को 0-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 90वें मिनट में हालंद ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 0-2 कर दिया और ब्राजील की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
मैच के अंतिम क्षणों में ब्राजील को 90+10वें मिनट में पेनल्टी मिली। नेमार जूनियर ने इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 1-2 कर दिया, लेकिन यह गोल केवल हार का अंतर कम कर सका। अंतिम सीटी बजते ही नॉर्वे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ