पहले धोखे का आरोप, फोटो भी डिलीट… पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 05:43 PM

Prithvi Shaw And Akriti Agarawal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. मार्च 2026 में सगाई के बंधन में बंधे इस कपल के बीच सिर्फ चार महीनों के अंदर ही ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था. हालांकि, अब इस पूरी कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आ चुका है. आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई स्टोरी भी शेयर की है.

क्यों उड़ी सगाई टूटने की अफवाहें?

दोनों के बीच अनबन की खबरें तब तेज हुईं जब अचानक आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से पृथ्वी शॉ के साथ की सभी फोटोज गायब हो गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने मार्च में हुई अपनी सगाई की खूबसूरत यादों को भी प्रोफाइल से हटा दिया था. इसके साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दूरी बनाते हुए आकृति ने पृथ्वी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था, जिसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए.

वायरल इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाई थी हलचल

इसी बीच आकृति अग्रवाल के नाम से एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. इस स्टोरी में बिना किसी का नाम लिए धोखा मिलने का दर्द बयां किया गया था. उसमें लिखा था, ‘मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैं एक शब्द नहीं बोली. अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि जीवन में एक कदम आगे बढ़ाने के बाद भी… सोशल मीडिया पर चल रही हर एक अफवाह और बातें पूरी तरह सच हैं. वो हमेशा झूठ बोलेंगे.’ इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यही कयास लगाने लगा कि दोनों का यह खूबसूरत रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है.

आकृति अग्रवाल की वायरल इंस्टा स्टोरी.

कहानी में नया ट्विस्ट, फिर साथ आया कपल!

अब इस ड्रामे में एक नया मोड़ आ गया है. पृथ्वी और आकृति ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पैच-अप का संकेत दे दिया है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को दोबारा फॉलो कर लिया है. इतना ही नहीं, आकृति के अकाउंट पर पृथ्वी के साथ की वो सभी पुरानी फोटोज और सगाई की फोटोज फिर से दिखाई देने लगी हैं जिन्हें पहले हटा दिया गया था. इन तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कई लोगों ने गलत समझा.’

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.