राजकुमार हिरानी के बेटे ने 'धुरंधर' की छुट्टी कर दी, Jio Hotstar पर ये सीरीज नंबर-1, 6 एपिसोड में दिमाग हिल जाएगा
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 07:42 PM

Top 10 Trending Content On Jio Hotstar: सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी लोगों ने इस फिल्म को खूब देखा. इस ऐप पर फिल्म टॉप- 10 ट्रेंडिंग कंटेंट के मामले में नंबर- 1 पर भी बनी रही. हालांकि, अब 6 एपिसोड की एक वेब सीरीज ने नंबर- 1 का ताज अपने नाम कर लिया है.

दरअसल, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी प्रोडक्शन कंपनी राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के नाम से एक वेब सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज में उनके बेटे वीर हिरानी और अरशद वारसी अहम रोल में नजर आए हैं. ये एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसे साइबर क्राइम से जोड़कर पेश किया गया है.

इस वेब सीरीज में लगभग आधे-आधे घंटे के 6 एपिसोड हैं और लोगों को ये इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि इस समय में भारत में ये सीरीज टॉप- 10 ट्रेंडिंग कंटेंट के मामले में पहले नंबर पर बनी हुई है. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ चौथे नंबर पर है. वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

जियो हॉटस्टार के टॉप- 10 ट्रेंडिंग कंटेंट की लिस्ट (इंडिया)
  • प्रीतम एंड पेड्रो
  • लाफ्टर शेफ्स
  • ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
  • धुरंधर 2
  • स्पाइडर मैन: नो वे होम
  • धुरंधर 1
  • रिजॉर्ट
  • Tavivai
  • दंगल
  • 24 सीजन 2
  • क्या है ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की कहानी?

    ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर ने प्रीतम नाम के एक साइबर जीनियस का किरदार हैं. उसका अपना एक पास्ट है, जिसकी वजह से वो अपनी पहचान बदलकर साइबर और टेक्नोलॉजी से दूर एक नई जिंदगी जी रहा है. वो वैक्यूम क्लीनर बेचने का काम करता है. फिर किसी सिलसिले में उसकी मुलाकात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पेड्रो से होती है, जिसका रोल अरशद वारसी कर रहे हैं. दोनों की दोस्ती है, कुछ केस में प्रीतम साइबर जीनियस के तौर पर पेड्रो की मदद करता है.

    ये भी पढ़ें-

    LockUpp 2: जो परेशान करे, उसकी जिंदगी नरक बना दो मामी सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह

    यहां आना मेरी सबसे बड़ी गलती लॉकअप में टूटा राम कपूर का सब्र, रितेश से बोले- मुझे शो से निकाल दो

    विक्रांत मैसी का डार्क किरदार

    हर एपिसोड के साथ कहानी ऐसे मोड़ पर जाती है, जिसे देख दिमाग हिल जाएगा. प्रीतम एक ऐसे केस में भी पेड्रो की मदद करता, जिससे उसका पास्ट उसके सामने वापस आ जाता है. विक्रांत मैसी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. उन्होंने मार्टिन नाम का एक डार्क कैरेक्टर प्ले किया है. सीरीज की खूब तारीफ हो रही है.

    © Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.