Maa Inti Bangaaram: समांथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम ब्लॉकबस्टर तो हुई, लेकिन अब भी सेंचुरी से है इतने कदम दूर
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 07:42 PM

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: साउथ फिल्मों की लीडिंग एक्ट्रेस में से एक समांथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम ने कमाल का काम किया है. कोरोना काल के बाद से उनकी गाड़ी भी बॉक्स ऑफिस के ट्रैक से उतर गई थी. इस दौरान समांथा ने काफी मशक्कत की लेकिन बात नहीं बन सकी. ऐसे में एक्ट्रेस ने रोमांस से एक्शन की ओर अपना रुख किया और सफलता हासिल की. इस फिल्म को फायदा भी देखने को मिला और मां इंति बंगारम ने दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर डाली. फिल्म को रिलीज हुए अभी तीन हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और इसने ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल कर लिया है. फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. रिलीज के 17वें दिन इसने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो बता रहा है कि अभी भी ये फिल्म थमने के मूड में नहीं है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57.91 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 64.95 करोड़ कमाए हैं. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 25.20 करोड़ का रहा है जो बताता है कि पुष्पा फेम एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है. वहीं फिल्म का 17 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये का हो चुका है.

100 करोड़ से 10 कदम की दूरी क्या होगी पूरी?

फिल्म की बात करें तो मां इंति बंगारम ने 90 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और अब फिल्म अगर 10 करोड़ रुपये कमा लेती है तो इसका कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का हो जाएगा. फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी भी उत्सुकता देखने को मिल रही है. ऐसे में जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाएगी. 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही अपना काम कर लिया है और ब्लॉकबस्टर का टैग भी हासिल कर लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने फाइनल रन में कितने रुपये कमा ले जाती है.

ये भी पढ़ें- Rao Bahadur Box Office: बॉलीवुड की 4 फिल्मों से किया अकेले सामना, इस साउथ मूवी ने 2 दिन में निकाला आधा बजट

फिल्मों से ब्रेक ले रहीं समांथा?

दरअसल समांथा रुथ प्रभु की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो सक्सेस हासिल कह ही रही हैं साथ ही वे पर्सनल लाइफ में भी काफी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. इस मौके पर उन्होंने इस बात का ऐलान किया है कि वे कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहेंगी और अपनी फैमिली के साथ समय बिताएंगी. हालांकि एक्ट्रेस के पास कुछ प्रोजेक्ट्स भी हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.