Numerology: इस मूलांक के लोग माने जाते हैं संकटमोचन! इनके पास होता है हर परेशानी का हल
TV9 Bharatvarsh July 07, 2026 01:43 AM

Moolank 3 Numerology: इंसान के जीवन में वास्तु और ज्योतिष की तरह ही अंक शास्त्र का भी बहुत महत्व होता है. अंक शास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की जन्म तिथि को आपस में जोड़कर निकाला जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, आर्थिक स्थिति और भविष्य की कई अन्य बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है.

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 01 से 09 तक होते हैं और हर मूलांक स्वामित्व किसी न किसी ग्रह के पास होता है. आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताएंगे, जिनके पास हर परेशानी का समाधान होता है और जिनको संकटमोचक माना जाता है. हम बात कर रहे हैं मूलांक 03 वाले लोगों की. आइए इस मूलांक के लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इन पर देवगुरु बृहस्पति की होती है विशेष कृपा

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जन्म तारीख 03, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 03 माना जाता है. इस मूलांक के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति माने जाते हैं. इस मूलांक के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है. मूलांक 03 वाले संकटमोचन होने के साथ साथ बेहतरीन मार्गदर्शक भी माने जाते हैं. इस मूलांक के लोग समस्या में घिरे लोगों को सही राह दिखाते हैं.

ये होती है मूलांक 03 वालों की सबसे बड़ी विशेषता

चूंकि, इस मूलांक के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति का सीधा प्रभाव होता है, इसलिए ये लोग बचपन से ही बुद्धिमान, ज्ञानी और समझदार होते हैं. इनकी नेतृत्व क्षमता भी बहुत अधिक होती है. ये बचपन से ही अपनी उम्र के बच्चों से ज्यादा ज्ञान रखते हैं. इसी कारण से लोग इनकी तरफ आकर्षित होते और इनसे अपनी परेशानियां बताते हैं. इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी विशेषता है कि ये दूसरों को दिल खोलकर सलाह देते हैं.

मूलांक 03 वालों का स्वभाव बहुत ही धार्मिक होता है. इनमें सही और गलत की बड़ी गहरी समझ होती है. ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते हैं. भगवान में इनकी श्रद्धा अपार होती है. ये नकारात्मक चीजों से ये दूर रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Mulank 6 Numerology: मूलांक 6 वालों पर मेहरबान रहते हैं शुक्र देव, जानें क्यों चमकती है इनकी किस्मत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.