भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी अब वैभव सूर्यवंशी बन गए हैं, जबकि करीब 37 साल तक ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया, इस दिन उनकी उम्र 15 साल 99 दिन थी. सचिन ने जब अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, तब उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी. हालांकि इन सबके बीच दूसरे टी20 में सबसे ज्यादा चर्चा रवि बिश्नोई की हुई, जिनका एक ओवर हार का मुख्य कारण रहा.
सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. ये पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया.
पहली पारी के रन देखें तो इस मामले में सचिन आगे हैं, लेकिन बहुत ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन भी पहली पारी पारी में फ्लॉप ही रहे थे. सचिन ने 15 रन बनाए थे, जबकि वैभव ने पहली इंटरनेशनल पारी में 14 रन बनाए. यानी सिर्फ 1 रन का अंतर. क्रिकेट के दिग्गजों को उम्मीद है कि वैभव क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल करेंगे.
दरअसल अधिकतर लोग भारत की हार का जिम्मेदार रवि बिश्नोई को बता रहे हैं, जिन्होंने 17 ओवर में 29 रन लुटा दिए. इस ओवर से पहले भारत मजबूत था, लेकिन इसके बाद पूरा मैच इंग्लैंड की झोली में चला गया. इंग्लैंड को जीतने के लिए 24 गेंदों में 49 रन चाहिए थे, आस्किंग रन रेट 12 से ज्यादा का था और इस ओवर के बाद 6 का रह गया.
यह भी पढ़ें- Ellyse Perry ने रचा इतिहास, बनी दुनिया में सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाली खिलाड़ी
बिश्नोई ने 17वें ओवर में 2 नो बॉल डाली, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 15 की इकॉनमी रेट से 60 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके. क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि नो बॉल स्वीकार्य नहीं है, बल्कि स्पिनर से तो बिलकुल भी नहीं और एक मैच में 3 नो बॉल तो कतई नहीं." कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इसे टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि उन्हें इससे सीख लेनी होगी.
हालांकि एक और ओवर था, जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रही. तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने भी 27 रन लुटाए थे, हालांकि वो पॉवरप्ले था लेकिन पहले ओवर में 2 विकेट लेने के बाद अर्शदीप से इतने महंगे ओवर की उम्मीद नहीं थी.
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिश्नोई को तीसरे टी20 में भी खिलाया जाएगा या ड्राप किया जाएगा. वैसे भी इंग्लैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है, ऐसे में प्रिंस यादव खेल सकते हैं जिन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था.