पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में एक नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कीर्ति आजाद ने कहा कि बीजेपी को हर घटना में सांप्रदायिक एंगल दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि एक लड़की की जान गई है और यह सबसे बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए. पीड़िता किसी भी धर्म की हो, उसके साथ हुई घटना को इंसाफ के नजरिए से देखा जाना चाहिए, न कि धर्म के आधार पर.
कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि रेप की घटना पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आने में चार दिन लग गए. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले कुछ मामलों में सरकार ने बहुत जल्दी कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन कई मामलों में पीड़ित परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं. TMC सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र दुर्गापुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गंभीर घटना हुई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों पर जवाबदेही कौन तय करेगा.
#WATCH | Kolkata: On the alleged rape and murder of a minor girl in Baruipur, TMC MP Kirti Azad says, "... They see a communal angle in everything. A girl has lost her life—whether she was Hindu, Muslim, Sikh, or Christian—she was raped. It took the government four days just to… pic.twitter.com/ZAslxLlQHA
— ANI (@ANI) July 7, 2026
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कीर्ति आज़ाद का BJP पर बड़ा आरोप
कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार रेप, हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ मारपीट की जा रही है और कई मामलों में पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठे हैं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी इन घटनाओं को राजनीतिक और सांप्रदायिक मुद्दा बनाने की कोशिश करती है. उनके अनुसार, लोगों का ध्यान असली समस्याओं से हटाकर धार्मिक और सामुदायिक बहसों में उलझाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब राजनीतिक दलों की रणनीतियों को समझने लगी है और केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा. उनका कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है.
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा