भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज़ आज के दौर में कई बड़े और नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही, दूसरी टी20 सीरीज में हम सभी को इसका ताजा उदहारण देखने को मिला. भारतीय टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है.
तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक ने अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. इसने बड़े-से-बड़े दिग्गज बल्लेबाज़ों को भी पीछे छोड़ दिया. क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनते हैं और टूटते हैं, लेकिन जब मुकाबला दो युवा बल्लेबाज़ों के बीच हो तो रोमांच और भी बढ़ जाता है. असल में,यह मामला तब शूरू हुआ तब इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 1 जुलाई को खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे किए थे. भारत की तरफ से इस मुकाम को हासिल करने वाले अभिषेक सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए थे.
अभिषेक शर्मा के फैन इस जश्न को मना ही रहे थे कि 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब तिलक भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा एक अलग अंदाज़ में नज़र आए और उन्होंने बेहद शानदार तरीके से बल्लेबाज़ी की.
यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
भारत में 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
तिलक वर्मा ने 11 गेंद खेलकर 24 बहुमूल्य रन बना दिए. उन्होंने अपनी पारी में दो शानदार छक्के और एक चौका लगाया. इसी बीच तिलक का स्ट्राइक रेट 218.18 का रहा और उन्होंने अपनी छोटी, लेकिन आक्रामक बल्लेबाज़ी से इंग्लैंड के कप्तान और गेंदबाज़ों को हैरान कर दिया. इस पारी के चलते तिलक ने 1500 टी20 अतंरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए.
तिलक वर्मा ने यह मुकाम महज़ 23 साल और 238 दिन की उम्र में हासिल किया है. वहीं,1500 रन का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने 25 साल और 300 दिन की उम्र में बनाया था. जिसकी वजह से वे इस सूची में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
इस लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का आता है. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1500 रन का आकड़ा 27 साल और 143 दिन की उम्र में हासिल किया था.
चौथे स्थान पर केएल राहुल का नाम लिस्ट में शामिल है.उन्होंने 28 साल और 230 दिन की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था.
पाचंवे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में शामिल है. 30 साल और 234 दिन की उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था. इस लिस्ट को देखकर ये तो साफ हो गया है कि तिलक और अभिषेक शर्मा ने दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ते हुए अपना दब-दबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमा लिया है.
दुनिया में 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
दुनिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन बनाने वाले युवा खिलाड़ियों की सूची को देखें, तो तिलक वर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है.
पहले स्थान पर अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ का नाम आता है.जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट का नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद है.रहमानुल्लाह ने 22 साल 192 दिन और ब्रायन ने 22 साल 272 दिन की उम्र में 1500 रन बनाने का मुकाम हासिल किया था.
चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान का नाम आता है.उन्होंने 23 साल 325 दिन की उम्र में 1500 रनों का आकंड़ा पूरा किया था.पाकिस्तान के उमर अकमल ने 25 साल 236 दिन की उम्र में 1500 रनों का आंकड़ा पूरा किया,जिसके कारण उनका नाम लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद है.
भारत के अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में छठें स्थान पर कायम हैं.उन्होंने 25 साल 300 दिन की उम्र में 1500 रनों के आंकड़े का छुआ था.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बनाम सचिन तेंदुलकर, पहली पारी में कौन आगे? बिश्नोई की सबसे ज्यादा चर्चा क्यों?