14 बार ICC ट्रॉफी का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम, इन दो देशों के नाम सबसे कम ट्रॉफी, भारत का नाम भी लिस्ट में
एबीपी लाइव July 07, 2026 07:12 PM

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को ICC द्वारा आयोजित ट्रॉफी से ज्यादा देर तक दूर रखना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया और ट्रॉफी का मानों कोई गहरा रिश्ता रहा हो. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 और महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल से टीम बाहर हो गई थी, लेकिन टीम ने अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है.

5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण था. ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार खिताब को जीता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप कभी नहीं जीता है.

यह भी पढ़ें- England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 14 खिताब जीते हैं

सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. उन्होंने 7 बार महिला टी20 वर्ल्ड कप और 7 बार वनडे वर्ल्ड कप को जीता. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 14 खिताब जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड की टीम 5 ट्रॉफी के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने चार बार वनडे ट्रॉफी और एक बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है.

भारत ने एक ही ट्रॉफी जीती है

न्यूजीलैंड की टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम ने एक-एक बार दोनों फॉर्मेट में ट्रॉफी जीती हुई है. भारत और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है. भारत ने 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता और वेस्टइंडीज ने 2016 में टी20 वर्ल्ड कप को जीता था.

 ट्रॉफी वाली टीमों की लिस्ट 

-ऑस्ट्रेलिया-14 ट्रॉफी
-इंग्लैंड - 5 ट्रॉफी
-न्यूजीलैंड-2 ट्रॉफी
-भारत-1 ट्रॉफी
-वेस्टइंडीज-1 ट्रॉफी

इंग्लैंड साल 2009 में आखिरी ट्रॉफी जीती थी

इंग्लैंड की टीम ने साल 2009 महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में आखिरी ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई. इंग्लैंड टीम की कप्तान साइवर ब्रंट ने नाबाद 58 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150/4 का स्कोर खड़ा किया था. ब्रंट ने 53 गेंदो का सामना करते हुए अपनी पारी में पांच चौके लगाए. उन्होंने फ्रेंया केंप (44 नाबाद) के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी निभाई. 55 गेंदो की साझेदारी के दौरान केंप ने कमाल की बल्लेबाज़ी की.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर और बल्लेबाज़ बेथ मूनी (64 रन) और फोबे लिचफील्ड (48 रन) ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी निभाई. टीम ने 17 गेंद रहते इस मुकाबले में जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज कौन, टॉप 5 की लिस्ट देखिए

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.