Vir Hirani Web Series Pritam And Pedro: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 3 जुलाई को ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ नाम से एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई है, जिसका निर्माण मशहूर डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है. इसमें उनके बेटे वीर हिरानी लीड रोल में हैं. वीर इसमें प्रीतम नाम के एक ऐसे लड़के के रोल में नजर आए हैं, जो साइबर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों का एक्सपर्ट है. इस सीरीज में वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया है कि वो अपने बेटे को एक्टर नहीं डायरेक्टर बनाना चाहते थे.
वीर हिरानी एक्टिंग में आने से पहले कई बड़े प्रोजेक्ट में असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम कर चुके हैं. साथ ही स्कूल के समय में वीर ने खुद भी कुछ फिल्में बनाई थीं. ऐसे में राजकुमार हिरानी को लग रहा था कि उनका बेटा भी उनकी तरह डायरेक्टर ही बनेगा. पर वो एक्टर बन गए. राजकुमार हिरानी का कहना है कि रणबीर कपूर ने उनके बेटे को अनजाने में एक्टर बनने के लिए इंस्पायर किया है.
राजकुमा हिरानी ने क्या बताया?राजकुमार हिरानी ने कहा, “वीर बहुत अच्छी फिल्में बनाया करता था. स्कूल के समय में उसने जबरदस्त फिल्में बनाई थीं. मुझे ऐसा लग रहा था कि वो मेरी तरह डायरेक्टर ही बनेगा. 12th के बाद उसने पढ़ाई से ब्रेक ले लिया था और मेरी फिल्म ‘संजू’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. वो ‘PK’ की कुछ शूटिंग शेड्यूल से भी जुड़ा हुआ था.”
रणबीर कपूर से इंस्पायर हुए वीर हिरानीराजकुमार हिरानी ने ये भी कहा, “मुझे लग था कि वो डायरेक्शन सीख रहा है. पर एक दिन वो मेरे पास आया और बोला कि उसे एक्टर बनना है. मेरा ऐसा मानना है कि वो रणबीर को देखकर एक्टर बनने के लिए इंस्पायर हो गया. शायद रणबीर ने उससे ऐसा कहा कि तुम बड़े हीरो है. उसके बाद उसने भी सोच लिया कि अब एक्टर ही बनना है.”
ये भी पढ़ें-
धर्मा प्रोडक्शन के हाथ में रामायण, करण जौहर ने खरीदे डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स, जानिए कितने सौ करोड़ में हुई डील
दिलजीत दोसांझ की सतलुज की कहानी का सच, क्या फिल्म में आतंकवाद का महिमामंडन हुआ?
अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी सीरीज का हिस्साजहां एक तरफ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर हिरानी ने प्रीतम का रोल किया है, तो वहीं दूसरी उनके साथ अरशद वारसी भी नजर आए हैं. अरशद ने पेड्रो नाम के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. इन दोनों के अलावा विक्रांत मैसी भी इसमें निगेटिव कैरेक्टर में नजर आए हैं.